नागपुर युवक संदिग्ध मौत,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

गुरुग्राम में नागपुर युवक की संदिग्ध मौत, सेक्स पावर दवा की ओवरडोज आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Nagpur Youth Death Gurugram: गुरुग्राम में नागपुर के 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी। शुरुआती जांच में सेक्स एनहांसिंग ड्रग की ओवरडोज की आशंका, पुलिस जांच जारी।

अंकिता पटेल

Nagpur Suspected Overdose Case: नागपुर शहर में गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में नागपुर निवासी 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा (सेक्स एनहांसिंग ड्रग) की ओवरडोज के कारण हुई।

मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई, जो मूल रूप से नागपुर का निवासी था। वह क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई), दिल्ली में कार्यरत था और गुरुग्राम में एक किराये के पौजी आवास में रह रहा था।

न फोन का जवाब दिया, न दरवाजा खोला

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब रोहित का एक सहकमी उसे लेने उसके कमरे पर पहुंचा। दोनों रोजाना साथ में दफ्तर जाते थे, लेकिन उस दिन रोहित ने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया और न ही दरवाजा खोला। स्थिति संदिग्ध लगने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रोहित का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। तलाशी के दौरान कमरे से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के खाली रैपर बरामद किए गए।

दिल का दौरा, मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता बता कि रोहित ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था। आशका है कि उसके आने से पहले रोहित ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया, जिसकी अधिक मात्र लेने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पुलिस को शक है कि ओवरडोज दवाई के कारण रोहित को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई। सेक्टर-53 थाना प्रभारी सत्येंद रावल के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

कमरे से बरामद दवाओं और विसरा को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?