मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज का कहर; 2 MBA छात्रों की मौत, एक गंभीर; इवेंट ऑर्गनाइजर समेत 5 गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में इवेंट ऑर्गनाइजर समेत 5 को पकड़ा है।
mumbai-71
Published on
Updated on

Mumbai Drug Overdose New: मुंबई के गोरेगांव में एक इवेंट में ड्रग के ओवरडोज से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना नेस्को सेंटर की है, जहां एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। मरने वाले युवक और युवती एमबीए स्टूडेंट्स हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों ने कौन सा नशीला पदार्थ लिया था। मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति इस इवेंट से जुड़ा हुआ है। पुलिस का दावा है कि मरने वालों को ड्रग्स देने वाला व्यक्ति भी स्टूडेंट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से छह से सात गोलियां बरामद की गई हैं। इवेंट के दौरान लोगों के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिरफ्तार 5 लोगों में इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को इवेंट ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट से जुड़े सनी विनोद जैन, इंटरनल सिक्योरिटी टीम के सदस्य बालकृष्णन बलराम और दो अन्य छात्र शामिल हैं।घटना 11 अप्रैल की है। गोरेगांव के नेस्को सेंटर में म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इसके इवेंट के लिए लगभग 4,000 लोग जमा हुए थे, जिन्होंने 2000 रुपए एंट्री फीस दी थी। इसमें कुछ लोगों ने नशीली दवाए ली थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा एमडीएमए ली थी।इसके बाद रात 12 बजे 3 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां 2 की मौत हो गई और एक गंभीर है।एक छात्र ने इवेंट में पहुंचने से पहले टैक्सी में एक गोली ली थी, जबकि बाद में कार्यक्रम के दौरान दूसरी गोली लेने से ओवरडोज हो गया।

नेस्को सेंटर ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता को समझते हैं। अधिकारियों को हर संभव जानकारी और सहायता दे रहे हैं, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com