(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में पत्नी को गाली दी तो छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नागपुर जिले के हिंगना थानांतर्गत मांडव घोराड परिसर में छोटे भाई ने पीट-पीटकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। सही जानकारी नहीं मिलने पर पहले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर घटना का खुलासा हुआ।

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर जिले के हिंगना थानांतर्गत मांडव घोराड परिसर में छोटे भाई ने पीट-पीटकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। सही जानकारी नहीं मिलने पर पहले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। मृतक किसन विनायक चौखे (36) बताया गया। पुलिस ने उसके छोटे भाई गोविंद विनायक चौखे (25) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसन और गोविंद दोनों ही खेत मजदूरी करते हैं। मांडव घोराड परिसर में एक ही मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। किसन को शराब की लत थी। वह अक्सर नशे में परिजनों से विवाद करता था। सोमवार को दोपहर में किसन शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। इस समय गोविंद काम पर गया था। किसन ने घरेलू कारण से गोविंद की पत्नी के साथ गाली-गलौज की।

विरोध करने पर किसन हाथापाई करने लगा। मां प्रभा ने किसी तरह उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन नशे में वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद गोविंद घर लौटा। पत्नी ने किसन द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने की जानकारी दी। गोविंद आग बबूला हो गया। उसने किसन की धुनाई शुरू कर दी। जमीन पर पटककर उस पर लात और घूसों की बरसात कर दी। इससे किसन बेहोश हो गया।

बेहोश होने के बाद परिजन उपचार के लिए किसन को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने किसन को मृत घोषित कर दिया। किसन आए दिन पूरे परिवार से विवाद करता था। सभी उससे नाराज रहते थे। इसीलिए किसी ने पुलिस को मारपीट की जानकारी नहीं दी। हिंगना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

हत्या की बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि किसन की मौत पसली और छाती पर वार होने के कारण अंदरूनी चोट लगने के कारण हुई। पुलिस ने दोबारा परिजनों से पूछताछ की और मां प्रभा ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप