होटल रूम (AI Generated Image) 
नागपुर

सोल्ड आउट हुए होटल रूम्स, विधायक निवास में कौन रुकेगा? शीत सत्र में मेहमाननवाजी के लिए तैयार नागपुर

Nagpur Hotel Rooms Sold Out: शीत सत्र से पहले नागपुर की होटलें हाउसफुल। 6,000 वाले रूम 40,000–50,000 तक पहुंचे। मंत्रालय व बिजनेस बुकिंग बढ़ीं, विधायक निवास से ज्यादा होटल पसंद।

प्रिया जैस

Nagpur Winter Session: 8 दिसंबर से शुरू होने जा रहे विधानमंडल के शीत सत्र के लिए शहर की स्टैंडर्ड कैटेगरी से लेकर छोटी-बड़ी होटल और सर्विस अपार्टमेंट के रूम सोल्ड आउट हो चुके हैं। शीत सत्र जैसे-जैसे पास आता जा रहा है वैसे-वैसे होटल के बचे रूम्स का किराया आसमान पर पहुंचता जा रहा है।

6,000 रुपये की शुरुआत वाले रूम्स का किराया भी पिछले 3 से 4 दिनों में 40,000 से 50,000 के ऊपर पहुंच गया है। जिस तरह ऐन समय पर फ्लाइट का किराया आसमान को छूने लगता है उसी तरह का नजारा होटल बुक किए जाने वाली ऑनलाइन वेबसाइट्स पर दिख रहा है।

शीत सत्र में 2 सप्ताह के लिए सभी होटल बुक हो चुके हैं। अब ऐन समय पर जो भी बुकिंग आएगी उसे बहुत अधिक जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। शीत सत्र में आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए होटल द्वारा हर तरह की तैयारियां की जा रही हैं।

कौन रुकेगा विधायक निवास में

शीत सत्र के दौरान अधिक होटल में मंत्रालय व बिजनेस संबंधी लोगों की बुकिंग हुई है। नेता और मंत्रियों को शीत सत्र के दौरान ही चमकने वाले विधायक निवास से अधिक सुविधाएं होटल में मिलने के चलते वहां कोई रहना नहीं चाहता। कुछ नेता, कार्यकताओं और मंत्रियों को छोड़ सभी को होटल की सुविधाएं अच्छी लगती हैं जिसके चलते उन्होंने होटल में रूम की बुकिंग पहले ही कर ली। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सभी होटल ही बुक करायेंगे तो विधायक निवास में कौन रुकेगा? अभी शहर में करीब 300 होटल हैं। शीत सत्र के दौरान शहर की इनका व्यवसाय भी अच्छा होता है जिसके चलते संचालक सुविधाओं देने में पीछे नहीं रहते।

स्पेशल मैन्यू से लेकर हर तरह की विशेष तैयारियां

होटल संचालकों के अनुसार शीत सत्र के लिए शहर की सभी स्टैंडर्ड कैटेगरी की होटल में अच्छी बुकिंग आती है। अभी शहर के 100 प्रश होटल बुक हो चुके हैं। इनमें मिलने वाली सुविधाओं के चलते ही शीत सत्र के लिए बुकिंग पहले ही हो जाती है। इस बार मेहमाननवाजी के लिए होटलों में मैन्यू से लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

स्पेशल मैन्यू में सावजी फूड से लेकर विविध तरह के डिशेस बनाए जाएंगे। बाहर से आने वाले लोगों को देखते हुए पूरा मैन्यू नये तरह से बनाया जाता है। वहीं मेहमानों की थकान मिटाने के लिए स्पा, सलून, पूल, जिम सहित विविध तरह की तैयारियां की जा रही हैं।

हर कोई चाहता है सुविधा

नागपुर रेसिडेंशियल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह रेणु बताते हैं कि आज हर कोई सुविधा चाहता है। होटल में पूरा सेटअप होता है जिसमें खाने से लेकर हर तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की सुविधा एक ही जगह मिल जाती है।

इसे देखते हुए शीत सत्र के लिए पहले से ही होटल में बुकिंग शुरू हो जाती है। आज ऑनलाइन होने से सभी पहले ही बुकिंग कर लेते हैं। शीत सत्र के लिए देखें तो शहर की सारी होटल और सर्विस अपार्टमेंट हाउसफुल ही दिखेंगे लेकिन अभी जो कुछ रूम्स उपलब्ध होंगे उनके रेट अभी बढ़े हुए ही मिलेंगे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन