नागपुर मौसम, आंधी बारिश,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

मौसम विभाग की चेतावनी सही, नागपुर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से मचा हड़कंप; कई इलाकों में बिजली गुल

Nagpur Weather Update: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और हवाओं से पेड़ गिरे, पंडाल उखड़े और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Alert: नागपुर मौसम का मूड एक बार फिर बदल गया है। शनिवार की सुबह से दोपहर तक तो तेज धूप व चुभने वाली गर्मी शहरवासियों को परेशान करती रही लेकिन दोपहर बजे के बाद से आसमान में बादल जमने लगे। बदली के चलते तेज धूप से राहत मिली। शाम 6 बजे के करीब फिर तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो कहीं बौछारें पड़ीं। देखते ही देखते तेज आंधी शुरू गई।

20 मिनट के करीब की इस आंधी ने शहर के कई इलाकों में पेड़ धराशायी कर दिये। लोगों के घरों में लगे शादी के पंडाल भी उखड़ गए, अनेक होर्डिंग्स के फ्लैस फटकर उड़ गए तो कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही गरज-चमक व तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी जो सही साबित हुई। शनिवार को सिटी का अधिकतम तापमान 43।8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1।1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2.3 डिग्री कम रहा।

6 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 6 मई तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 3 मई को आंशिक बदली वाला मौसम होगा। 4 व 5 मई को गरज-चमक व तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 6 मई को अमूमन बदराया मौसम होगा और हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद 7 व 8 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिसे और न्यूनतम तापमान के 25 से 28 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये।

कारों पर गिरा विशाल वृक्ष

आधी के चलते शहर के विविध इलाकों में पेड़ों के गिरने की खबर आई। विकासनगर क्रीड़ा संकुल के समीप एक विशाल वृक्ष चराशायी हो गया जिसकी चपेट में 4 कारें आ गई। 2 कारों को भारी क्षति पहुंची।

पुलिस लाइन टाकली पुलिस मुख्यालय के गेट के सामने पेड़ गिरने से काफी यातायात बाधित रहा। नंदनवन लेआउट और गंगाबाई घाट रोड पर भी पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। अजनी चौक के समीध भी एक पेड़ गिरने की सूचना मिली। जिन घरों में शादियां है, उनके घरों में लगे पंडाल को भी आधी से नुकसान पहुंचा।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज