Nagpur Weather Today: विदर्भ की तपिश अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। संतरा नगरी नागपुर में आज सूरज की किरणों का सीधा प्रहार होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर और आसपास के इलाकों में भीषण लू (Heatwave) की स्थिति बनी रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
कल नागपुर का अधिकतम तापमान 43°C से 44°C के बीच रहने की प्रबल संभावना है। यह सामान्य से काफी अधिक है। आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और अधिक महसूस होगी।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कल नागपुर में पराबैंगनी किरणों (UV Index) का स्तर एक्सट्रीम श्रेणी में रहने का अनुमान है। इसका सीधा मतलब है कि बिना सुरक्षा के धूप में निकलने पर त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
बढ़ते तापमान और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आईएमडी ने नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
यह भी पढ़ें: अजीत पवार की तस्वीर पर ‘श्री चक्र’ क्यों? नागपुर कार्यालय में वायरल तस्वीर पर सवाल, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज
हीटवेव की चेतावनी के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहने की संभावना है। प्रशासन ने अस्पतालों को भी लू से प्रभावित मरीजों (Heat Stroke) के इलाज के लिए अलर्ट मोड पर रखा है।