नागपुर में बढ़ी ठंड (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में बढ़ी ठंड, 13.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; इस सीजन का सबसे ठंडा दिन

Nagpur Cold Weather: नागपुर में ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सीजन का सबसे ठंडा दिन नागपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री कम रहा।

  • शहर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से 1.5 डिग्री कम है।

  • दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Nagpur Weather Update: आसमान के साफ होते ही अब सिटी में ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं शुरू हुई। देर शाम के बाद भी ठंडी हवाओं की बयार बह रही थी। सर्दीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिसे दर्ज किया जो औस से 2.1 डिग्री कम रहा।

यह इस सीजन का सबसे कूल-डे रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से नीचे आ गया। सिटी का अधिकतम तापमान 29.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। तापमान में आई इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अच्छी-खासी बढ़ गयी है।

गोंदिया-वर्धा सबसे ठंडे

विदर्भ भर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिसे के बीच दर्ज किया गया है जिसमें सर्वाधिक कम 12.8 डिसे गोंदिया व वर्धा में दर्ज किया गया। दोनों जिले सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 नवंबर तक सिटी में आंशिक बदराया मौसम बना रह सकता है।

निकले स्वेटर-जैकेट

इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 13-14 डिसे तक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, वहीं देर शाम से रात तक ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

लोगों को रात में स्वैटर-जैकेट पहने देखा गया। हालांकि दिन में धूप के चलते राहत भरा मौसम है। सुबह-सुबह धूप राहतभरी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने पर ठंड का असर बढ़ सकता है।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित