वैशाली नगर स्विमिंग पूल (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?

Swimming Pool: नागपुर के वैशालीनगर स्विमिंग पूल में 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत। अवैध वसूली और सुरक्षा में चूक के आरोप। मनपा करेगा पूल सील। जानें क्यों नहीं हुई अब तक शिकायत।

प्रिया जैस

Nagpur Swimming Pool Drowning Case: स्विमिंग पूल में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम तौफीक पठान बताया गया। ताज्जुब की बात है कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। चर्चा है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेकर असमंजस की स्थिति है। बता दें कि आशीनगर जोन अंतर्गत वैशालीनगर स्विमिंग पूल है।

सूत्रों के अनुसार यहां ठेकेदार द्वारा अवैध ढंग से 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से लोगों को तैरने दिया जाता है। करीब 1 हफ्ते पहले तौफीक यहां तैरने के लिए आया था। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से वह बेहोश हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बावजूद उसके परिजनों में से कोई भी शिकायत करने नहीं आया। चर्चा है कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा है।

सील किया जाएगा स्विमिंग पूल

मनपा के क्रीड़ा अधिकारी पीयूष अंबुलकर ने बताया कि इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति है क्योंकि अब तक शिकायत करने कोई सामने नहीं आया है। हालांकि पूल को सील कर दिया जाएगा। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। पूल के टेंडर की राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण इसे सील करने का निर्णय लिया गया है।

उच्च स्तरीय जांच से होगा खुलासा

पर्यावरण एक्टिविस्ट सचिन खोब्रागड़े ने बताया कि इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। यदि पहले ही गंभीरता बरती गई होती तो इस घटना को टाला जा सकता था। इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले की उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस संबंध में आला अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा इस तरह की घटना दोबारा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना