नागपुर में आत्महत्या  सोर्स:सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में पिता ने 19,800 रुपए में बेच दी पुरानी कार, नाराज बेटे ने बेचने के बाद बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Nagpur Suicide Kapilnagar Police: नागपुर के बाबा दीपसिंहनगर में पिता द्वारा 19,800 रुपए में पुरानी ओमनी कार बेचने के बाद 33 वर्षीय बेटे ने आत्महत्या कर ली। कपिलनगर पुलिस जांच कर रही है।

मनीषा बोंदरे

Nagpur Man Suicide Car Sale: नागपुर के बाबा दीपसिंहनगर में पुरानी कार बेचने की बात से नाराज 33 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली।

पिता ने 5-6 साल से इस्तेमाल नहीं हो रही ओमनी कार 19,800 रुपए में कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

5-6 साल से घर के सामने खड़ी थी कार

नागपुर कपिलनगर थाना क्षेत्र के बाबा दीपसिंहनगर में पुरानी कार बेचने को लेकर हुई पारिवारिक घटना के बाद 33 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनिकेत राजेंद्र गजभिए के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत के पिता राजेंद्र के पास एमएच-31-जेड-7577 नंबर की पुरानी ओमनी कार थी। यह कार पिछले करीब 5-6 वर्षों से इस्तेमाल नहीं की जा रही थी और घर के सामने खड़े-खड़े खराब हो गई थी।

19,800 रुपए में कबाड़ी को बेची कार

बुधवार दोपहर एक कबाड़ी कार खरीदने के लिए राजेंद्र के घर पहुंचा। कार लंबे समय से खराब हालत में खड़ी होने के कारण राजेंद्र ने उसे बेचने का फैसला किया। दोनों के बीच 19,800 रुपए में सौदा तय हुआ। कुछ देर बाद कबाड़ी पैसे देकर कार लेकर चला गया।

शाम करीब 6.20 बजे राजेंद्र ने बेटे अनिकेत को कार बेचे जाने की जानकारी दी। नागपुर पुलिस के अनुसार, कार बेचने की बात सुनकर अनिकेत नाराज हो गया। उसने कथित तौर पर अपनी मां का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और इसके बाद गुस्से में कमरे के भीतर चला गया।

कमरे में मिला युवक

अनिकेत के कमरे में जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पिता उसे बुलाने के लिए कमरे के बाहर पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मशक्कत कर दरवाजा खोला तो अनिकेत कमरे में फंदे पर लटका मिला।

परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कपिलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, अनिकेत का स्वभाव कुछ गुस्सैल बताया गया था और उसका मानसिक उपचार भी चल रहा था। हालांकि, कार बेचने की बात के बाद ही उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

कपिलनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?