स्मार्ट मीटर (फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में स्मार्ट मीटर का जादू: ग्राहकों ने बचाए 3.11 करोड़ रुपये; क्या आपके घर लगा 'पैसे बचाने' वाला मीटर?

Nagpur Smart Meter Savings: नागपुर परिमंडल में स्मार्ट मीटर का कमाल! 7 महीनों में ग्राहकों ने बचाए 3.11 करोड़ रुपये। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली इस्तेमाल पर मिल रही बड़ी छूट।

प्रिया जैस

MSEDCL TOD Meter Discount: बढ़ती महंगाई के दौर में नागपुर और वर्धा जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महावितरण के ‘स्मार्ट टीओडी’ लाभदायक साबित हो रहे हैं। बीते 7 महीनों में इन मीटरों के कारण नागपुर परिमंडल के घरेलू उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल में कुल 3.11 करोड़ रुपये की बचत की है।

कंपनी के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने बताया कि महावितरण द्वारा लागू की गई इस विशेष योजना के तहत सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 80 पैसे की सीधी छूट दी जा रही है।

जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के 7 महीनों में नागपुर जिले के 2,81,288 घरेलू ग्राहकों ने 2.79 करोड़ रुपये की बचत की, जबकि वर्धा जिले के 57,901 ग्राहकों ने 32,92,54 रुपये का लाभ प्राप्त किया। परिमंडल के लगभग 5 लाख घरेलू ग्राहकों के यहां ये मीटर लगाए जा चुके हैं।

अफवाहों पर न करें विश्वास

दोडके ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर को लेकर जानबूझकर गलतफहमियां और अफवाहें फैलाकर इसका विरोध किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से वास्तविकता समझने की अपील उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए महावितरण कोई शुल्क नहीं लेती, यह निःशुल्क है।

इन मीटरों से बिल बढ़ने का दावा पूरी तरह गलत है बल्कि इससे बिजली उपयोग का अधिक सटीक मापन होता है। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी से बचते हुए अधिकतम छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों से स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करने की अपील महावितरण ने की है।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर