नागपुर न्यूज 
नागपुर

शिवसेना जिला प्रमुख और पिता के खिलाफ हुड़केश्वर में केस दर्ज, 111 ग्राम सोने के गहनों की धोखाधड़ी

Nagpur News: शिवसेना (शिंदे गुट) जिला प्रमुख सूरज गोजे और उनके पिता पर धोखाधड़ी और एट्रोसिटी का मामला दर्ज। महिला के सोने के गहने हड़पने और गाली देने का आरोप।

प्रिया जैस

Suraj Goje Shiv Sena Nagpur: महिला के गिरवी गहने हड़पकर धोखाधड़ी करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में हुड़केश्वर पुलिस ने शिवसेना के जिला प्रमुख म्हालगीनगर निवासी सूरज गोजे (42) और उनके पिता मोहन श्यामराव गोजे (65) के खिलाफ धोखाधड़ी, एट्रोसिटी और विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिंदे गुट के नेता के खिलाफ मामला दर्ज होने से राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने न्यू नरसाला परिसर में रहने वाली 44 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। वर्ष 2020 में महिला को अपने बेटे की शिक्षा के लिए 3 लाख रुपये की जरूरत थी। परिचित होने के कारण उसने गोजे से आर्थिक मदद मांगी।

इसके बदले महिला ने 111.5 ग्राम सोने के आभूषण गोजे के पास गिरवी रखे। आरोप है कि मोहन गोजे ने महिला को 2.40 लाख रुपये नकद और बाकी 60,000 रुपये ऑनलाइन दिए। इसके साथ ही ब्याज पर रकम देने का लिखित करारनामा भी किया। दिसंबर 2024 में महिला ने गोजे को 1.90 लाख रुपये वापस कर दिए।

गिरवी रखे आभूषण वापस मांगे

इसके बाद शेष रकम ब्याज सहित लौटाने के लिए महिला के पति ने गोजे से संपर्क कर गिरवी रखे आभूषण वापस मांगे, लेकिन गोजे ने न तो रकम स्वीकार की और न ही आभूषण लौटाए। महिला और उसके पति ने कई बार बकाया रकम देकर आभूषण लौटाने की विनती की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जुलाई माह में गोजे ने महिला के पति को जागनाथ बुधवारी स्थित अपने कार्यालय में बुलाया।

उस समय सूरज गोजे भी कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने महिला के पति के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और गिरवी रखे आभूषण लौटाने से साफ इनकार कर दिया। खुद को शिवसेना का नेता बताते हुए सूरज ने कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इससे आहत होकर महिला ने हुड़केश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सूरज और मोहन गोजे के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा