मनपा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

मनपा में ही बैठकर फाइलें अटका रहे अधिकारी? शीत सत्र से पहले नगर विकास विभाग की ‘दबंगई’ पर हड़कंप

Nagpur winter session: नागपुर शीतकालीन सत्र से पहले नगर विकास विभाग ने मनपा दफ्तर में कक्ष कब्जाए, पर मनपा के प्रस्ताव खासतौर पर फायरमैन भर्ती महीनों से लंबित है।

प्रिया जैस

Urban Development Dept issue: शीतकालीन सत्र के लिए मंत्रालय के सभी विभाग उपराजधानी पहुंच चुके हैं। शीत सत्र 8 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। आमतौर पर विभिन्न विभागों के लिए हैदराबाद हाउस में कक्ष शुरू किए जाते हैं किंतु नगर विकास विभाग ने हैदराबाद हाउस में मंत्रालय शुरू करने की बजाय पिछले कुछ वर्षों से महानगरपालिका कार्यालय में ही मंत्रालय स्थापित करना शुरू कर दिया है क्योंकि मनपा कार्यालय विधानभवन के करीब है।

नगर विकास विभाग ने मनपा में मंत्रालय शुरू किया है जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग में बैठने की व्यवस्था की गई है। मनपा के अधिकारियों ने अपने कक्ष खाली कर दिए हैं, ताकि प्रधान सचिव, सचिव और उपसचिव वहां बैठ सकें।

प्रधान सचिव के लिए अति. आयुक्त का कक्ष

प्रधान सचिव गोविंद राज ने मनपा की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत के कक्ष में बैठना शुरू कर दिया है और दूसरे प्रधान सचिव असीम गुप्ता ने भी उपायुक्त के कक्ष पर दावा ठोक दिया है। इसके अलावा सचिव, उपसचिव और कक्ष अधिकारियों के लिए पहली मंजिल पर स्थित सामान्य प्रशासन विभाग को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था अस्थायी रूप से 7वीं मंजिल पर की गई है। उल्लेखनीय है कि महानगरपालिका ने पिछले साल अधिकारियों के लिए छोटे-छोटे कांच के कक्ष बनाने पर लाखों रुपये खर्च किए थे।

मनपा के प्रस्तावों पर रोक

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि शीतकालीन सत्र के दौरान मनपा द्वारा नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सुविधाएं और कर्मचारी प्रदान किए जाते हैं। इसके बावजूद, नगर विकास विभाग महानगरपालिका के प्रस्तावों को अटकाकर रख रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मनपा के अग्निशमन विभाग में फायरमैन की भर्ती का प्रस्ताव पिछले एक साल से प्रधान सचिव गोविंद राज के पास लंबित है।

आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि महानगरपालिका में ही बैठे होने के बावजूद उन्हें इस प्रस्ताव को मंजूरी देने में इतनी देरी क्यों लग रही है, जबकि मनपा का अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन