नागपुर

नागपुर में काल बनकर दौड़े वाहन: 24 घंटे में 3 दर्दनाक मौतें, टैंकर ने युवक को कुचला, दो की पहचान नहीं

Nagpur News: नागपुर में सड़क हादसों का कहर जारी है। कामठी में टैंकर की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जबकि बेलतरोड़ी और सक्करदरा में अज्ञात वाहनों ने दो लोगों की जान ले ली।

महाराष्ट्र डेस्क

Nagpur Road Accident: संतरा नगरी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के भीतर तीन भीषण सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन दो मृतकों की शिनाख्त अब भी एक चुनौती बनी हुई है।

1. कामठी: टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा

पहली घटना न्यू कामठी थाना क्षेत्र की है। गोंदिया के देवरी निवासी सतीश पुष्पराज कुमेटी (30) शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (MH-35/AT-2876) से घर जा रहे थे। जब वे जबलपुर आउटर रिंग रोड पर लिहिगांव स्थित खांडेकर ढाबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर (MH-40/BL-3701) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कामठी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

2. बेलतरोड़ी: टोल नाके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर

दूसरा हादसा बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के पांजरी टोल नाका के पास हुआ। रात करीब 11:00 बजे समाधान रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

3. सक्करदरा: पार्किंग में सो रहे व्यक्ति पर चढ़ा दिया वाहन

तीसरी हृदयविदारक घटना सक्करदरा थाना अंतर्गत बड़ा ताजबाग के समोसा ग्राउंड में हुई। शुक्रवार तड़के 4:00 बजे एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही का परिचय देते हुए पार्किंग में सो रहे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के पैरों को कुचल दिया। घायल को तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात 8:00 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इन दोनों अज्ञात मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालकों का पता लगाया जा सके।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा