नागपुर न्यूज 
नागपुर

नागपुर में बनेगा IAS-IPS ‘अफसरों का टॉवर’, रविनगर में 15 मंजिला इमारत, 54 करोड़ का भेजा गया प्रस्ताव

IAS-IPS Tower Nagpur: रविनगर में आईएएस-आईपीएस अफसरों के लिए बनेगा 15 मंजिला टॉवर, हर मंजिल पर 4BHK फ्लैट, 54 करोड़ का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया।

प्रिया जैस

Ravinagar New Building: आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की उपराजधानी में बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके निवास के लिए रविनगर परिसर में एक 15 मंजिला टॉवर बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर सरकार को भेजा है। विभाग के अधीक्षक अभियंता जनार्दन भानुसे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिटी में वर्तमान में विभागीय आयुक्त, पुलिस आयुक्त, मनपा आयुक्त, जिलाधिकारी, एनएमआरडीए सभापति, अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनरेगा आयुक्त, वस्त्रोद्योग आयुक्त, खनिकर्म अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त जैसे अधिकारी पदस्थ हैं लेकिन फिलहाल इन अधिकारियों में से कुछ को ही सरकारी आवास प्राप्त हैं, जबकि बाकी अधिकारियों को निजी आवास में रहना पड़ रहा है। इसे देखते हुए रविनगर में पीडब्ल्यूडी की उपलब्ध जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना बनाई गई है।

4 बीएचके सर्वसुविधायुक्त फ्लैट्स

भानुसे ने बताया कि प्रस्तावित इमारत 15 मंजिला होगी जिसमें हर मंजिल पर एक अधिकारी के लिए विशाल 4 बीएचके फ्लैट बनाया जाएगा जो सर्वसुविधायुक्त होगा। 54 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

किराये की इमारतों में 120 सरकारी कार्यालय

उपराजधानी में कई सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हैं लेकिन अब भी लगभग 120 सरकारी कार्यालय किराये की इमारतों में संचालित हो रहे हैं। इन कार्यालयों के लिए भी स्वयं की इमारत उपलब्ध करने के लिए प्रशासकीय इमारत क्र.-2 के पीछे की जगह पर 94 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुमंजिला प्रशासनिक टॉवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस नई इमारत में लगभग 35 से 40 सरकारी कार्यालयों को स्थान दिया जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा