नागपुर विधान भवन सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में शीत सत्र की तैयारियां शुरू, PWD ने निकाले 40 से ज्यादा टेंडर, चमकेगा विधान भवन और MLA हॉस्टल

Nagpur PWD Tender: महाराष्ट्र PWD ने नागपुर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों के तहत 40 से अधिक कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं। विधान भवन, मेयो अस्पताल और MLA हॉस्टल में मरम्मत कार्य शुरू होंगे।

प्रमोद यादव

Nagpur Winter Session Preparation: महाराष्ट्र राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता के माध्यम से शहर में बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए एक बड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

ई-टेंडर नोटिस के तहत पंजीकृत ठेकेदारों से 40 से अधिक विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की गई हैं। टेंडर में प्रस्तावित लगभग सभी कार्य शीत सत्र की पूर्व तैयारियों से जुड़ी होने के कारण अभी से हलचलें तेज होने की जानकारी सूत्रों ने दी।

अभी से टेंडर प्रक्रिया हो गई शुरू

शीत सत्र के दौरान सिटी में आने वाले मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी भवनों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अभी से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यहां तक कि सभी कार्यों के लिए 8.44 लाख रुपये की समान लागत और 1 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि यह कार्य छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदारों के लिए लक्षित है।

इस तरह है प्रक्रिया

  • कुल कार्यः 40 से अधिक

  • अनुमानित लागत प्रत्येक कार्य के लिए 8,44 लाख रुपये

  • समय सीमा 1 महीना (प्रत्येक कार्य के लिए)

  • टेंडर प्रकार: ऑनलाइन

प्रमुख कार्यों की सूची (आंकड़ों के साथ)

यह टेंडर मुख्य रूप से सिटी के विभिन्न सरकारी भवनों, अस्पतालों, सड़को और कार्यालयों के मरम्मत, रंग-रोगन, प्लंबिंग और फर्शीकरण से जुड़ा है।

विधान भवन योजनाएं

  • गेट टॉयलेट, पेटिंग, पॉलिशिंग, फर्श की मरम्मत और 'ग्राउंड फ्लोर' के विभिन्न कार्यालयों में सिविल वर्क।

  • पानी की टंकी की मरम्मत।

सिविल लाइंस क्षेत्र

  • सचिवालय भवन, रवि भवन, डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय और पुलिस आवासों में प्लंबिंग, फर्श, खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत।

  • कृषि निदेशालय में अतिथि गृह का नवीनीकरण।

शिक्षा और अस्पताल क्षेत्र

  • मेयो अस्पताल के पुराने और नए छात्रावासों में सिविल वर्क।

  • मेयो अस्पताल में सड़क प्रकाश व्यवस्था।

  • मेयो अस्पताल के लिए ड्रॉप शीट की खरीद।

  • नागपुर आवासीय कार्यालय' (ओल्ड मारिस कालेज) के पास पुलिस आवासों में फर्श की मरम्मत।

  • एमएलए हॉस्टल' में प्लंबिंग, फर्श, पेंटिंग और जॉइनरी का काम,

अन्य महत्वपूर्ण कार्य

  • विग नंबर 2' के लिए बालकोन स्ट्रक्चरल और मिसलेनियस कार्य।

  • रवि नगर कॉलोनी में सभी सड़की और पानी की टंकियों की सफाई।

  • विधान भवन के पास 'न्यू हाउस क्रमांक 1 और 2' तथा आवासीय भवनों की मरम्मत।

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब