एयरलाइंस नई उड़ान सेवा शुरू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर-पुणे के बीच 9 अक्टूबर से स्टार एयर की नई उड़ान, त्योहारों में मिलेगी राहत, दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट रद्द

Nagpur Pune flight: त्योहारों के सीजन में नागपुर-पुणे के बीच 9 अक्टूबर से स्टार एयर नई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है। वहीं, तकनीकी खराबी से नागपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान हुए।

प्रमोद यादव

Nagpur To Pune Festival Special Flights: नागपुर एयरपोर्ट से त्योहारों के सीजन में स्टार एयर 9 अक्टूबर से नागपुर-पुणे के बीच नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में 4 दिन विमान संचालित करेगी।

पुणे से नागपुर आने वाली फ्लाइट क्रमांक एस-5254 शुक्रवार और रविवार को रात 8.35 बजे पुणे से रवाना होगी और रात 10.05 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वहीं नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट क्रमांक एस-5253 सोमवार और शनिवार को सुबह 6.45 बजे नागपुर से उड़ान भरेगी और सुबह 8.15 बजे पुणे पहुंचेगी। स्टार एयर ने इस सेवा का शुरुआती किराया 6,799 रुपये रखा है।

नागपुर और पुणे के बीच सीधी उड़ान सेवा से यात्रियों को राहत

त्योहारों के दौरान नागपुर और पुणे एयरपोर्ट के बीच यात्रियों की भारी आवाजाही और भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस सीधी उड़ान सेवा से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के झंझट और लंबे इंतजार से बड़ी राहत मिलेगी।

ज्ञात हो कि स्टार एयर ने लगभग एक वर्ष पहले इस रूट पर अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं, जिन्हें अब जनहित और मांग को देखते हुए फिर से बहाल किया जा रहा है। इस नई हवाई सेवा से दोनों शहरों के बीच नियमित सफर करने वाले व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा पेशेवरों और त्योहारों में घर लौटने वाले आम यात्रियों को सुगम और समय की बचत कराने वाली यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

नई उड़ान का शेड्यूल

उड़ान संख्यामार्ग (Route)संचालन के दिनप्रस्थान (Departure)आगमन (Arrival)
S 5254पुणे से नागपुरशुक्रवार, रविवाररात 08:35 बजेरात 10:05 बजे
S 5253नागपुर से पुणेसोमवार, शनिवारसुबह 06:45 बजेसुबह 08:15 बजे

नागपुर से दिल्ली की उड़ान रद्द

दूसरी ओर, शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों के परिचालन में व्यवधान भी देखा गया। कुछ उड़ानों के समय में देरी के साथ ही नागपुर से दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6ई-6573 को ऐन वक्त पर तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया। अचानक उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा, अनिश्चितता और परेशानियों का सामना करना पड़ा।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा