नागपुर पुणे दिवाली स्पेशल बस (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

दिवाली पर निजी बसों की मनमानी से मिलेगी राहत, नागपुर-पुणे के लिए MSRTC की विशेष बसें, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Nagpur Pune Diwali Special Buses: दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए MSRTC नागपुर से पुणे के चिंचवड़ बस स्टैंड तक 2 से 7 नवंबर के बीच अतिरिक्त साधारण बसें चलाएगा। वापसी बसें 4 से 7 नवंबर तक रहेंगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • दिवाली की भीड़ को देखते हुए MSRTC नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैंड से पुणे के चिंचवड़ बस स्टैंड तक 2 से 7 नवंबर तक अतिरिक्त साधारण बसें चलाएगा।

  • पुणे के चिंचवड़ बस स्टैंड से नागपुर के लिए 4 से 7 नवंबर तक अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी।

  • बसें सुबह 9, 10 और 11 बजे तथा दोपहर 12, 1 और 2 बजे रवाना होंगी।

Nagpur Ganeshpeth Bus Stand: वर्ष के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के अवसर पर अपने घरों और पैतृक गांव जाने वाले आम यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। दिवाली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर प्राइवेट बस ट्रैवल्स एजेंसियां मनमाना किराया वसूलती हैं।

यात्रियों को इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाने, उनके समय की बचत करने तथा उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के नागपुर विभाग ने कमर कस ली है। महामंडल द्वारा नागपुर-पुणे (चिंचवड़ बस स्टैंड)-नागपुर मार्ग पर विशेष अतिरिक्त बस सेवा (साधारण बसें) शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरू:

इन विशेष बसों में सीटों का आरक्षण निर्धारित तिथियों के अनुसार उपलब्ध करा दिया गया है। यात्री घर बैठे आसानी से वेबसाइट https://npublic।msrtcors।com या मोबाइल एप्लीकेशन MSRTCN के माध्यम से अपनी सीटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। महामंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दी गई बसों में सीटें पूरी भर जाती हैं (हाउसफुल होती हैं) तो यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल अतिरिक्त साधारण बसें आरक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चलेंगी विशेष बसें

नागपुर-पुणे मार्ग के अलावा नागपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य प्रमुख रूटों पर भी यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। इसमें नागपुर-माहुर, नागपुर-गड़चिरोली, नागपुर-गोंदिया और नागपुर-राजुरा मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर यात्रियों की आवक-जावक के आधार पर विभिन्न बस स्टैंडों से अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी।

वल्स की मनमानी से मिलेगी राहत

हर साल दिवाली के समय निजी ट्रैवल्स बस संचालक सीट की कमी का फायदा उठाकर सामान्य किराये से 3 से चार गुना अधिक किराया वसूलते हैं। साथ ही ये बसें सही समय पर नहीं छूटती, जिससे यात्रियों का कीमती समय भी बर्बाद होता है। ऐसे में एमएसआरटीसी द्वारा उचित और नियंत्रित दर पर पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने से यात्रियों को इस आर्थिक शोषण से बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष शेड्यूल

नागपुर से पुणे (चिचवड़) 2 नवंबर से 7 नवंबर तक नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैंड से अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी।

पुणे से नागपुर (वापसी): पुणे के चिंचवड़ बस स्टैंड से नागपुर के लिए 4 नवंबर से 7 नवंबर तक अतिरिक्त वापसी बसें छोड़ी जाएंगी।

बसों की समय-सारणी

नागपुर से पुणे समयः सुबह 9.00 बजे, 10.00 बजे, 11.00 बजे, दोपहर 12.00 बजे, 13.00 (1।00) बजे और 14.00 (2.00) बजे।

पुणे से नागपुर समयः शाम 17.30 (5.30), 18.30 (6.30), रात 19.00 (7.00), 19।30 (7.30) बजे, 20.00 (8.00) बजे और 20.30 (8.30) बजे।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला