प्रॉपर्टी डीलरों ने की 26 लाख की ठगी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

प्रॉपर्टी डीलरों ने की 26 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Nagpur Property Fraud: नागपुर में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा 26 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज। प्लॉट बेचने के नाम पर रकम लेने के बाद भूमि अन्य को बेच दी गई।

आंचल लोखंडे

Yashodharanagar Police Action: एक व्यक्ति के साथ प्लॉट सौदा कर 26 लाख रुपये लेने के बावजूद प्रॉपर्टी डीलरों ने वही भूमि अन्य लोगों को बेच दी। इस प्रकरण में यशोधरानगर पुलिस ने भिलगांव निवासी लतेश्वरी संपतराव काले (43) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

मामले में जिन आरोपियों के नाम शामिल हैं प्रवीण लक्ष्मीकांत घाटे (35), निवासी कोठी रोड, महल, विशाल ओमप्रकाश भैसारे, निवासी डिफेंस कॉलोनी, अंबाझरी, अल्पेश गुलाबराव वासनिक, हर्षित रणवीर सावतकर, निवासी दयालू सोसायटी, जरीपटका,सुचित कार्तिक तिरपुड़े, निवासी रामसुमेर बाबानगर, अभिजीत दिलीप शेलके, निवासी नाइक रोड, महल निवासी है।

प्रवाह नगरी लेआउट

वर्ष 2015 में आरोपियों ने मौजा भिलगांव, खसरा क्र. 15 में ‘प्रवाह नगरी’ नामक लेआउट विकसित किया था। 31 मई से 31 दिसंबर 2015 के बीच लतेश्वरी के पति संपतराव काले ने इस लेआउट में 3675 वर्गफुट और 1902 वर्गफुट के दो प्लॉट खरीदने का सौदा किया। आरोपियों ने उनसे 26 लाख रुपये प्राप्त किए, जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के समय देने का निर्णय हुआ था।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रजिस्ट्री पूरी करवाने के लिए काले परिवार लगातार दबाव बनाता रहा, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। अंततः आरोपियों ने मिलीभगत कर दोनों प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी प्रवीण घाटे पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान