निजी बसों के लिए जगह का जायजा लेते नागपुर मनपा अधिकारी (फोटो नवभारत) 
नागपुर

खापरी होगा निजी बसों का नया ठिकाना, 'आपली बसों' के साथ होगी सिस्टमैटिक पार्किंग, NMC में मंथन जारी

Nagpur City News: नागपुर में निजी बसों की पार्किंग को लेकर मनपा, पुलिस और बस संचालकों के बीच विवाद जारी है। हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच मनपा अब पार्किंग के लिए नई जगह तलाश रही है।

आकाश मसने

Nagpur Bus Parking Controversy: नागपुर शहर में निजी बसों की पार्किंग को लेकर मनपा, पुलिस और ट्रैवल्स बसों के संचालकों के बीच संघर्ष जारी है। वहीं हाई कोर्ट में भी न्यायिक लड़ाई जारी है। न्यायिक लड़ाई में 2 दिन पहले याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि बसों की पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी महानगर पालिका की है।

इसके लिए लंबे समय से संचालकों द्वारा मांग भी की जा रही है किंतु मनपा की ओर से पार्किंग उपलब्ध नहीं कराई गई। यही कारण है कि बसों की पार्किंग यात्रियों को लेने के लिए सड़कों पर ही हो रही थी।

अब मनपा की ओर से निजी बसों की पार्किंग के लिए जगह का विकल्प खोजने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सूत्रों ने दी। इसके तहत आपली बसों के साथ ही सिटी के बाहर निजी बसों की पार्किंग भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

आयुक्त ने खापरी डिपो का किया निरीक्षण

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने हाल ही में आपली बस के खापरी बस डिपो परिसर का निरीक्षण किया और परिवहन विभाग को इस डिपो परिसर को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खापरी बस डिपो में जेबीएम और ईका पीएम बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

बसों के आगमन और प्रस्थान के स्थान निर्धारित किए जाएं। परिसर में विद्युत और प्रकाश व्यवस्था की जाए। जमीन को समतल किया जाए। आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। पूरे परिसर को स्वच्छ रखा जाए और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

बची जगह पर निजी बसों का विकल्प

नागपुर मनपा आयुक्त ने अधिकारियों को न केवल निर्देश जारी किए बल्कि जल्द से जल्द काम भी शुरू करने की हिदायत दी। सूत्रों के अनुसार खापरी बस डिपो में आपली बस के लिए कितनी जगह की आवश्यकता है, यहां पर कितनी बसों की पार्किंग होगी तथा बची जगह पर क्या निजी बसों की पार्किंग संभव होगी, इन तमाम मुद्दों को भी खंगाला जा रहा है।

इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, परिवहन व्यवस्थापक तथा उपायुक्त राजेश भगत, योगेश लुंगे, अजय पजारे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। खापरी बस डिपो के निरीक्षण के अलावा मनपा आयुक्त ने खापरी मेट्रो स्टेशन परिसर और हिंगना रोड पर स्थित हिंगना बस डिपो का भी दौरा किया।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी