एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

SBL एनर्जी कंपनी में पुलिस का छापा! स्टॉक रजिस्टर से लेकर CCTV तक खंगाला, देखें क्या मिला?

SBL Energy Ltd Nagpur: नागपुर पुलिस ने राहुलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड का किया औचक निरीक्षण। स्टॉक रजिस्टर और सुरक्षा मानकों की जांच में सब सही मिला। पढ़ें पूरी खबर।

प्रिया जैस

SBL Energy Ltd Nagpur Investigation: 7 अप्रैल को नागपुर ग्रामीण जिले के अंतर्गत राऊलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी (SBL Energy Ltd Nagpur) में पुलिस विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के मार्गदर्शन में की गई।

इस अभियान का नेतृत्व सावनेर के सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी सागर खर्डे ने किया। उनके साथ पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे, प्रभारी, पुलिस स्टेशन कलमेश्वर तथा पुलिस टीम ने कंपनी के स्टाफ की मौजूदगी में कंपनी के मैगजीन (भंडारण स्थल) और अन्य विभागों की जांच की।

SBL Blast के बाद बंद हुआ उत्पादन

जांच के दौरान कंपनी में उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, संबंधित दस्तावेजों तथा वास्तविक माल का मिलान किया गया। क्लोजिंग स्टॉक डिटेल्स रजिस्टर के अनुसार स्टॉक पूरी तरह सही पाया गया। 1 मार्च 2026 को हुई दुर्घटना के बाद कंपनी में उत्पादन कार्य बंद है, जबकि उससे पहले के उत्पादन के वितरण को लेकर भी भौतिक रूप से स्टॉक की पुष्टि की गई।

सुरक्षा गार्ड तथा सीसीटीवी सिस्टम की जांच

पेसो की वेबसाइट पर उपलब्ध अंतिम क्लोजिंग बैलेंस के अनुसार भी स्टॉक पूरी तरह मेल खाता पाया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड तथा सीसीटीवी सिस्टम की भी जांच की गई। इस दौरान स्टॉक से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि कंपनी द्वारा सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से की गई।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया