सभापति और उपसभापति निर्विरोध जीते (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

NMC Elections: चुनावी मैदान में कोई नहीं था सामने, नागपुर मनपा की 9 समितियों में हुआ क्लीन स्वीप! देखें लिस्ट

NMC Subject Committee Elections: नागपुर मनपा की 9 विषय समितियों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित। अश्विनी जिचकार और दिव्या धुरडे समेत 18 को मिली कमान। जानें पूरी लिस्ट।

प्रिया जैस

Unopposed Election Nagpur: नागपुर महानगर पालिका की 9 विषय समितियों के सभापति और उपसभापति पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इन सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके चलते पीठासीन अधिकारी संजय मीणा ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चयन की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागार में शुक्रवार को पूरी की गई।

निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे ने नामांकन पत्रों का वाचन किया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने आवेदनों की जांच की। उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद सभी 9 समितियों के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

इन समितियों को मिले नए पदाधिकारी

  • स्थापत्य व प्रकल्प समिति : अश्विनी जिचकार (सभापति), प्रदीप पोहाणे (उपसभापति)
  • चिकित्सा सेवा व स्वास्थ्य समिति : मनीषा अतकरे (सभापति), श्रीकांत आगलावे (उपसभापति)
  • विधि विशेष समिति : निधि तेलगोटे (सभापति), संजयकुमार बालपांडे (उपसभापति)
  • शिक्षा विशेष समिति : संतोषदेवी लद्धा (सभापति), भारती बुंदे (उपसभापति)
  • गंदी बस्ती उन्मूलन व आवास समिति : रुतिका मसराम (सभापति), संदीप गवई (उपसभापति)
  • खेल विशेष समिति : दर्शनी धवड (सभापति), संजय चावरे (उपसभापति)
  • महिला व बाल कल्याण समिति : सारिका नांदूरकर (सभापति), लक्ष्मी यादव (उपसभापति)
  • जलप्रदाय समिति : दिव्या धुरडे (सभापति), विजय झलके (उपसभापति)
  • कर निर्धारण व कर संकलन समिति : सरिता कावरे (सभापति), सुनील हिरणवार (उपसभापति)

अग्नि शमन और विद्युत समिति का चुनाव टला

निगम सचिव लाडे ने जानकारी दी कि अग्निशमन और विद्युत विशेष समितियों के लिए किसी भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण पीठासीन अधिकारी ने इन 2 समितियों के लिए चुनाव नहीं होने की घोषणा की। इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड और सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट