नागपुर मनपा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मनपा: पहली ही बैठक में 13.41 करोड़ के 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस के बीच फैसले

Nagpur NMC Standing Committee: नागपुर मनपा स्थायी समिति का बड़ा फैसला। 13.41 करोड़ के 10 प्रस्तावों को मंजूरी। रामदासपेठ में बनेगा इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोर्ट, आसीनगर में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट्स।

प्रिया जैस

Ramdaspeth Basketball Court Upgrade: नागपुर महानगरपालिका में स्थायी समिति की पहली ही बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिनमें से जहां 10 प्रस्ताव पारित किए गए, वहीं एक प्रस्ताव विपक्षी दल के सदस्यों का काफी विरोध होने के कारण स्थगित रखा गया। स्थायी समिति की पहली ही बैठक में 13.41 करोड़ के प्रस्ताव पारित होने की जानकारी स्थायी समिति सभापति दाणी ने दी।

अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों के साथ-साथ स्थायी समिति की ओर से शहर के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिए। विशेष प्रस्तावों में रामदासपेठ स्थित मोर हिन्दी शाला के बास्केटबॉल मैदान का अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकास किया जाएगा वहीं आसीननगर जोन के एक व्यस्त मार्ग को आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से रोशन किया जाएगा।

रामदासपेठ में 1.94 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट

क्रीड़ा व सांस्कृतिक विभाग के अंतर्गत रामदासपेठ स्थित मोर हिन्दी शाला के बास्केटबॉल मैदान के विकास कार्य के लिए प्रशासन ने 1,94,85,009 रुपए (लगभग 1.95 करोड़) की निविदा को मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्य के लिए पूर्व में 1.73 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त हुई थी। निविदा प्रक्रिया के दौरान ‘मे. स्वामी समर्थ कंस्ट्रक्शन’ ने सबसे कम दर (-6.75% कम) पर कार्य करने का प्रस्ताव दिया था। कुल स्वीकृत राशि में निर्माण लागत के साथ-साथ 18% जीएसटी (29.08 लाख), लैब टेस्टिंग चार्ज और बीमा राशि जैसे खर्च शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु :-

  • मोर हिन्दी शाला : खेल मैदान के विकास से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
  • प्रशासनिक प्रक्रिया : मैदान के कार्य के लिए 12 अक्टूबर 2025 को ही प्रशासनिक मंजूरी मिल गई थी।
  • आसीनगर योजना : ई-निविदा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से प्रकाश व्यवस्था का काम आवंटित होगा।

कामठी रोड क्षेत्र में 40 लाख से लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट्स

शहर के आसीननगर जोन में अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने कामठी रोड से संगीता पेट्रोलियम तक के मार्ग पर नई प्रकाश व्यवस्था करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना के लिए 40,94,500 रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया था। प्रशासन अब इस कार्य को प्रशासनिक मान्यता देने और ई-निविदा आमंत्रित कर काम शुरू करने की तैयारी में है। बताया जाता है कि लंबे समय से इस मार्ग पर पथदीपों की मांग की जा रही थी जिसे अब मंजूरी प्रदान की गई है।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की