नागपुर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मनपा में 4 साल बाद पेश होगा आम बजट, स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी 19 मई को करेंगी प्रस्तुत

Nagpur Budget News: नागपुर मनपा में 19 मई को स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी बजट पेश करेंगी। सुरेश भट सभागृह में होने वाली इस विशेष सभा के बाद 21 मई को बजट पर 6 घंटे चर्चा होगी।

रूपम सिंह

Nagpur Municipal Corporation Budget: नागपुर मनपा में प्रशासक राज के 4 वर्षों बाद अब स्थापित हुई सत्ता की ओर से आम बजट पेश किया जाएगा। 19 मई को होने जा रही मनपा की विशेष सभा में स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी की ओर से बजट पेश किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे से रेशिमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में शुरू होगी।

महानगर पालिका सचिव डॉ. रंजना लाडे द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस बैठक में मुख्य रूप से वित्त और लेखा विभाग से जुड़े नए और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हालांकि 19 को केवल बजट प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि 21 को बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। सचिव द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभा में भाग लेने वाले सभी पार्षद सदस्यों को अपना पहचान पत्र (ID - Card) साथ लाना अनिवार्य होगा।

6 घंटे बजट पर होगी चर्चा 19 को पेश होने वाले मनपा के आम बजट पर समन्वय से चर्चा के लिए गुरुवार को मनपा मुख्यालय में सर्वदलीय बैठक हुई। सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें सभी दलों के नेताओं द्वारा सुझाव रखे गए। अंततः 21 को बजट पर 6 घंटे चर्चा करने का निर्णय लिया गया, जिसके अनुसार प्रत्येक दल के लिए समय निर्धारित किया गया। इसके आधार पर गुट नेता अपने दलों के पार्षदों को समय बांटकर देंगे।

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभा में भाग लेने वाले सभी पार्षद सदस्यों को अपना पहचान पत्र (ID Card) साथ लाना अनिवार्य होगा।

दलों के नेताओं द्वारा सुझाव रखे गए। अंततः 21 को बजट पर 6 घंटे चर्चा करने का निर्णय लिया गया, जिसके अनुसार प्रत्येक दल के लिए समय निर्धारित किया गया। इसके आधार पर गुट नेता अपने दलों के पार्षदों को समय बांटकर देंगे।

बजट के अंतिम मसौदे पर होगी चर्चा

इस विशेष सभा का मुख्य एजेंडा नागपुर महानगर पालिका के बजट को अंतिम स्वीकृति प्रदान करना है। सभा में वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित अनुमानित बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान स्थायी समिति द्वारा प्रस्तावित बजट 'अ' और 'क' तथा परिवहन समिति के बजट 'ब' को सदन के विचारार्थ रखा जाएगा।

इसके साथ ही महाराष्ट्र महानगर पालिका अधिनियम की धारा 96 (4) और धारा 98 (3) के तहत आवश्यक सिफारिशों और अधिकारों का उपयोग करते हुए 2025-26 के बजट में सभापति द्वारा सुझाए गए आवश्यक बदलावों, वृद्धियों और सुधारों पर भी मुहर लगाई जाएगी।

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान