नागपुर न्यूज 
नागपुर

नागपुर मनपा चुनाव: नामांकन से रोकने की 'साजिश'? दस्तावेजों के लिए हेडक्वार्टर में मची भारी लूट

Nagpur NMC Elections: नामांकन के लिए दस्तावेजों की मारामारी। NMC मुख्यालय में उमड़ी भीड़, 30 दिसंबर आखिरी तारीख। क्या उम्मीदवारों को रोकने की है कोई साजिश?

प्रिया जैस

Nagpur NMC Election 2026 Nomination: मनपा चुनाव के लिए जैसे-जैसे नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन करीब आ रहा है विविध दस्तावेज एकत्रित करने के लिए जल्दबाजी बढ़ती जा रही है। चुनाव में आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए सिविल लाइन्स स्थित मुख्यालय में ‘केंद्रीय एक खिड़की कक्ष’ शुरू किया गया है लेकिन एक मात्र जगह सुविधा होने से कार्यकर्ताओं और इच्छुक उम्मीदवारों की भीड़ बढ़ने लगी है।

इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आने से कर्मचारियों पर भी दबाव बढ़ गया है। उम्मीदवारों में नाराजगी भी है क्योंकि उन्हें एक दिन में प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं। इसको लेकर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कहीं नामांकन से वंचित करने की ‘साजिश’ तो नहीं है।

बताया जा रहा है कि जब विविध दस्तावेजों के लिए भीड़ बढ़ना तय था तो जोनल कार्यालयों में सिंगल विंडो क्यों शुरू नहीं किये गये।

कार्यकर्ता हर दिन आकर पूछताछ कर रहे हैं। दस्तावेज नहीं मिलने से उनके दिल की धड़कन भी बढ़ने लगी है। चुनावी नामांकन में सभी दस्तावेज नहीं लगाये तो उम्मीदवारी से वंचित रहने की नौबत आ सकती है। नामांकन का अंतिम दिन 30 दिसंबर है। अब तक कुल 1591 लोगों ने दस्तावेजों के लिए आवेदन किया। इनमें से 1,360 लोगों को विविध तरह के प्रमाण पत्र मिले, जबकि 231 लोगों के आवेदन पेंडिंग हैं। इस बीच दस्तावेजों के लिए तनाव की स्थिति भी बन रही है।

पार्किंग की भी जगह कम

बड़ी संख्या में उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ता आ रहे हैं। इसलिए मनपा मुख्यालय एरिया में गाड़ियां पार्क करने की जगह नहीं है। कई लोगों को अपनी गाड़ियां मुख्यालय के बाहर सड़कों पर पार्क करनी पड़ रही हैं। सड़कों पर पार्किंग करने पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ विवाद हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षदों के काम जल्दी हो रहे हैं। इसे एक तरह का भेदभाव भी बताया जा रहा है। समय कम और ज्यादा काम होने से कर्मचारी भी दबाव की स्थिति में हैं।

पेंडिंग आवेदनों का बढ़ता ग्राफ

दिन पेंडिंग आवेदन
23 दिसंबर 216
24 दिसंबर 231
25 दिसंबर 248
26 दिसंबर 387
27 दिसंबर 231

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान