एनएमसी अतिक्रमण (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर NMC की सख्त कार्रवाई, 9 अवैध प्लॉट्स का निर्माण ध्वस्त, 1 ट्रक सामान जब्त, 4 जोन में अतिक्रमण

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा ने नेहरूनगर, धरमपेठ, लक्ष्मीनगर और गांधीबाग जोनों में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर 9 अवैध प्लॉट्स ध्वस्त किए।

प्रिया जैस

Illegal Plots Demolished: मंगलवार को नेहरूनगर जोन अंतर्गत वाठोडा स्थित सिम्बॉयसिस कॉलेज के सामने उस समय लोगों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता कार्रवाई के लिए दल-बल के साथ वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि सिम्बॉयसिस कॉलेज के ठीक सामने मनपा की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर प्लॉट तैयार कर लिए थे।

यहां तक कि इन प्लॉट्स के चारों ओर सुरक्षा के लिए दीवार भी बना ली थी। इस संदर्भ में मिली जानकारी के बाद मनपा ने अपनी जमीन कब्जे से छुड़ाने का निर्णय लिया। मंगलवार को पहुंची टीम ने 9 प्लॉट्स के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार को ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से अन्य निर्माण कार्यों पर भी बुलडोजर चलाया गया।

जोन में इस तरह रही कार्रवाई

धरमपेठ जोन : टीम ने जोन कार्यालय से सीताबर्डी मेन रोड से वैरायटी चौक और फिर वापस पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड तक अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लगे अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं। दोपहर के बाद भी यह कार्रवाई सीताबर्डी मेन रोड से वैरायटी चौक तक जारी रही।

नेहरूनगर जोन : टीम ने जोन कार्यालय से वाठोडा रोड पर स्थित सिम्बॉसिस कॉलेज के सामने कार्रवाई की। यहां कॉरपोरेशन की जमीन पर बने अनुमानित 9 खाली प्लॉट्स पर अवैध रूप से बनाई गई बॉउंड्रीवॉल और तार का कम्पाउंड सहित अन्य निर्माणों को पूरी तरह से तोड़ दिया गया।

लक्ष्मीनगर जोन : जोन कार्यालय से प्रतापनगर चौक, दक्षिण अंबाझरी रोड परिसर और फिर वापस प्रतापनगर से अंबाझरी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें भी सड़कों के दोनों ओर के अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं।

गांधीबाग जोन : जोन कार्यालय से महल चौक से बड़कस चौक तक और फिर पूरे दिन महल चौक तक कार्रवाई की। यहां भी सड़कों के दोनों किनारों पर बने अवैध ठेले और दुकानें हटाई जा रही हैं।

सामान की हुई जब्ती

गांधीबाग जोन की कार्रवाई के दौरान अब तक लगभग 1 ट्रक सामान जब्त किया गया है और देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। नेहरूनगर जोन में कार्रवाई के दौरान नेहरूनगर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त विकास रायबोले आदि उपस्थित थे। अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त हरिश राऊत और प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण हटाओ टीम ने हिस्सा लिया।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक