नागपुर मनपा (फाइल फोटो) 
नागपुर

अब घर बैठे देखें मनपा के कोर्ट केस का स्टेटस! वेबसाइट पर बनेगा स्पेशल 'डैशबोर्ड', सभापति का बड़ा आदेश

Nagpur NMC: नागपुर मनपा के अदालती मामलों के लिए बनेगा डिजिटल डैशबोर्ड। विधि समिति सभापति निधि तेलगोटे ने अतिक्रमण हटाने और विवादों को सुलझाने के लिए दिए सख्त निर्देश।

प्रिया जैस

Nagpur NMC Property Tax Dispute: नागपुर मनपा के अदालती मामलों में आसान पहुंच के लिए वेबसाइट पर एक 'डैशबोर्ड' तैयार कर उसे प्रदर्शित करने का निर्देश विधि विशेष समिति की सभापति निधि तेलगोटे ने दिया। महानगरपालिका की विधि विशेष समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मनपा मुख्यालय में हुई। उन्होंने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और विधि विभाग को निर्देश दिए।

बैठक में एड. संजयकुमार बालपांडे, धनश्री देशपांडे, शारदा बारई, एड. नीलेश गायधने, एड. शैलेंद्र डोरले, एड. स्नेहल ठाकरे, पवन कोये के अलावा उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, सहायक आयुक्त श्याम कापसे, हरीश राऊत, अधीक्षक अभियंता लीना उपाध्ये, विधि अधिकारी सूरज पारोचे, कार्यकारी अभियंता अजय डहाके, विजय गुरुबक्षाणी, अल्पना पाटणे, श्रीकांत वाईकर, अश्विनी येलचेटवार, गिरीश लिखार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अतिक्रमण और मनपा संपत्तियों की होगी जांच

सभापति ने संपत्ति और अतिक्रमण विभाग को शहर के सभी जोनों में मनपा के स्वामित्व वाली संपत्तियों और उन पर किए गए अतिक्रमणों की विस्तृत सूची आगामी बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वाठोडा, झिंगाबाई टाकली सहित विभिन्न क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों और वीएनआईटी परिसर में अतिक्रमण से नागरिकों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सभापति ने सहायक आयुक्त (अतिक्रमण) को पुलिस की मदद से इन अतिक्रमणों को हटाने और उचित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।

विवादों का मनपा स्तर पर होगा निपटारा

अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम करने के उद्देश्य से सभापति ने संबंधित विभाग को एक स्वतंत्र नीति तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि कर निर्धारण या अन्य छोटे विवादों को मनपा (Nagpur NMC) स्तर पर ही आपसी समझौते से सुलझाया जा सके। बैठक में उपसभापति ने हंसापुरी इलाके में एक घर के निर्माण के कारण सड़क बाधित होने का मुद्दा उठाया।

इस पर संज्ञान लेते हुए सभापति ने उपायुक्त (संपत्ति) को मामले की गहन जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। इसके अलावा, लीज (भाड़े) पर दी गई 'कंजर्वेशन लेन' के सभी मामलों की जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी उपायुक्त (संपत्ति) को दिया है।

प्रशासक के कार्यकाल और वकीलों के कामकाज की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान सभापति तेलगोटे ने मनपा प्रशासक के कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा मंजूर किए गए करार, भूमि आवंटन/हस्तांतरण, लीज, अदालती मामलों में हुए निर्णय या समझौते, राजस्व और कर संबंधी फैसले तथा न्यायालय में लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति व अगली सुनवाई की तारीखों की जानकारी ली। इसके अलावा, मनपा की ओर से अदालतों में नियुक्त वकीलों की सूची, उनके पास मौजूद मुकदमों और उनके कामकाज की संक्षिप्त रिपोर्ट का भी जायजा लिया।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें