नागपुर स्थित विधानभवन की पुरानी इमारत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

संसद की तर्ज पर महाराष्ट्र की उपराजधानी में बनेगा विधानभवन, नागपुर में बनेगी अर्ध चंद्राकार इमारत

Nagpur City News: नागपुर में नई अर्ध चंद्राकार विधानभवन की योजना तैयार, इसमें विधानसभा, विधान परिषद और सेंट्रल हॉल होंगे। पुराने हैरिटेज भवन सुरक्षित रहेंगे, नई इमारत चुनाव और बैठकों के लिए होगी।

आकाश मसने

Nagpur New Vidhanbhavan Building Design News: दिल्ली में बने नए संसद भवन की तर्ज पर महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में भी विधानभवन की नई इमारत साकार होने वाली है। इस इमारत की डिजाइन अर्ध चंद्राकार आकार की होगी। विधानभवन परिसर में कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य पार्टियों के जो शिविर कार्यालय व बैरक हैं, वे सारे तोड़े जाएंगे।

पुराने विधानभवन व विधान परिषद की इमारत चूंकि हैरिटेज हैं, इसलिए उनसे किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। तीसरी नई इमारत अर्ध चंद्राकार आकार में साकार होगी। इस नई इमारत में विधानसभा, विधान परिषद सदस्यों के सभागृह और सेंट्रल हॉल बनाया जाएगा।

कैसा होगा नए भवन की व्यवस्था?

जानकारी के अनुसार, नीचे सेंट्रल हाल, उसके ऊपर विधानसभा व सबसे ऊपर विधान परिषद सभागृह होगा। आगामी चुनाव के पूर्व नये सिरे से जनगणनानुसार सीटों का परिसीमन होना है। इसके चलते विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी। बढ़ने वाली सदस्य संख्याओं के अनुसार दोनों सदनों में सिटिंग व्यवस्था की जाएगी।

विधान परिषद इमारत के कार्यालयों को शासकीय मुद्रणालय की जमीन पर बनने वाली नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। यहां सचिवालय होगा।

बता दें कि नागपुर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अलावा बजट सत्र भी लेने की मांग उठती रही है लेकिन सेंट्रल हाल नहीं होने के चलते यह संभव नहीं हो पाता। मांग को देखते हुए विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सेंट्रल हाल साकार करने का निर्देश दिया था। निर्देशानुसार ही डीपीआर तैयार किया गया है।

1200 करोड़ होगा खर्च

इस पूरे प्रकल्प में 1200 करोड़ रुपये खर्च होगा। नये विधानभवन सहित 7 मंजिल की 4 इमारतें तैयार की जाएंगी। यह प्रस्ताव तैयार कर विभाग द्वारा भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विधान परिषद भवन में म्यूजियम

प्लान में विधानभवन की हैरिटेज इमारत को म्यूजियम के रूप परिवर्तित किया जाएगा। इस म्यूजियम में पहली विधानसभा से लेकर अब तक की यात्रा का प्रस्तुतिकरण होगा। वहीं विधानसभा सभागृह को कम्युनिटी सेंटर में बदलने का प्रस्ताव है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल