नागपुर

नागपुर: जानलेवा हमले के फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 महीने बाद नंदनवन पुलिस की कार्रवाई

नागपुर के नंदनवन में चार महीने से फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानलेवा हमले और जबरन वसूली के मामले में कार्रवाई।

रूपम सिंह

Nandanvan Police News: करीब 4 महीने पहले एक ही दिन मारपीट कर जबरन वसूली और युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार 3 आरोपियों को नंदनवन पुलिस ने धर दबोचा।

आरोपियों के नाम वृंदावननगर निवासी वैभव अशोक तन्नेलवार 34, ईडब्ल्यूएस कवेलू क्वार्टर निवासी संकेत गुलाबराव वंजारी 24 और तुषार दिलीप पलमापुरे 25 बताये गये हैं।

घटना 24 नवंबर 2025 की है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले रात करीब 8।45 से 9 बजे के बीच जूनी बस्ती निवासी सुभाष रामरावजी डेहनकर 50 को चाकू के दम पर डराधमकाकर उनसे पैसे लूट लिए, फिर रात करीब 22।45 बजे अपनी महिला मित्र से बातचीत करने पर हुए विवाद में एक युवक के गले पर चाकू से हमला करके उसकी जान लेने का प्रयास किया।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 10।45 बजे फरियादी नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी नैवी देवेन्द्र रामटेके 21 अपनी महिला मित्र संगीता बदला हुआ नाम से मोबाइल पर बात कर रहा था।

संकेत भी संगीता को जानता था। इसी दौरान उसने भी संगीता को कॉल किया। संगीता ने संकेत के जिद करने पर उसने नैवी से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात करवा दी।

संकेत ने नैवी से गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद संकेत के साथ खड़े वैभव ने भी नैवी को गाली देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

गुस्से में आकर नैवी अपने दोस्त राज मेंढे और अंशुल दाकोले के साथ केडीके कॉलेज पर खड़े संकेत और वैभव के पास पहुंचा।

उनके बीच विवाद के बाद गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच वैभव ने संकेत को अपने पास रखा चाकू दे दिया।

संकेत ने इसी चाकू से नैवी की जान लेने के इरादे से उसके गले पर वार कर दिया। इससे नैवी बुरी तरह जख्मी हो गया और वहीं गिर पड़ा।

हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। तब से तीनों फरार ही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि तीनों फरार आरोपी नंदनवन थाना क्षेत्र में आने वाले हैं। पुलिस ने फिल्डिंग लगाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच जारी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी