चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

चुनाव आयोग की गड़बड़ी से टला नगर परिषद व पंचायत चुनाव परिणाम: चंद्रशेखर बावनकुले

Chandrashekhar Bawanukule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने चुनाव आयोग की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि नगर परिषद व पंचायत चुनाव का परिणाम अब 21 दिसंबर को आएगा।

आंचल लोखंडे

Nagpur Municipal Election 2025: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले थे, लेकिन अब अदालत ने निर्देश दिया है कि अन्य सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएँ। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण परिणाम टल गए हैं। मामले न्यायालय में लंबित रहे क्षेत्रों के चुनाव को ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए था, लेकिन सभी क्षेत्रों के चुनाव आगे बढ़ा दिए गए, जिसके कारण परिणाम देर से आएंगे। इससे उम्मीदवारों में निराशा फैल गई है और विभिन्न दलों के नेताओं ने विरोध व्यक्त किया।

बावनकुले ने कहा कि राज्य सरकार ने कई बार निर्वाचन आयोग से चर्चा की और पत्राचार भी किया, लेकिन आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। यह गड़बड़ी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बड़े पैमाने पर होने वाले चुनावों के लिए आयोग को यह भ्रम दूर करना चाहिए। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने भी राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट मांगी है।

राजनीति करना उचित नहीं

बावनकुले ने कहा कि विपक्षी दल के कुछ नेता राज्य सरकार पर हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया है और यह स्पष्ट दिखाई देता है कि जनता ने महायुति और भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

सुप्रिया सुले ने हार स्वीकार करनी चाहिए

पृथ्वीराज चव्हाण के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे भ्रम फैला रहे हैं और उनके बयान हमेशा की तरह बेअसर साबित होंगे। सुप्रिया सुले के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। यदि कुछ घटनाएँ हुई हों, तो उनकी जांच की जाएगी, लेकिन सभी मतदाताओं को दोषी ठहराना उचित नहीं है। मतदाताओं ने पैसे लिए, ऐसा बयान देना सही नहीं है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान