नामांकन दाखिल करने शुभ मुहूर्त पर ‘भरोसा 
नागपुर

नामांकन दाखिल करने शुभ मुहूर्त पर ‘भरोसा’, सोमवार को नागपुर जोन कार्यालयों में उमड़ेगी भीड़

Nomination Filing:नागपुर मनपा चुनाव में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त पर भरोसा जता रहे हैं, जिसके चलते 29 दिसंबर को जोन कार्यालयों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Municipal Election: हिन्दू संस्कृति में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। आम धारणा है कि किसी भी कार्य को सही समय, तिथि, नक्षत्र और ग्रहों की अनुकूल स्थिति में करने से सफलता, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। राजनीतिक क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। चुनावी नामांकन दाखिल करना, प्रचार की शुरुआत, शपथग्रहण समारोह या बड़े राजनीतिक फैसलों की घोषणा अक्सर शुभ मुहूर्त में ही की जाती है।

मनपा चुनाव में भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है। 29 दिसंबर को नामांकन के लिए शुभ तिथि मानी जा रही है, जिसके चलते सोमवार को मनपा के विभिन्न जोन कार्यालयों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

नामांकन दाखिल करने का महत्वपूर्ण चरण जारी

फिलहाल मनपा चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने का महत्वपूर्ण चरण जारी है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिल वैद्य ने बताया कि 26 दिसंबर को भी नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त था। कई उम्मीदवारों का मानना है कि सही तिथि, नक्षत्र और समय में नामांकन करने से चुनाव में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

किस्मत और ग्रहों की चाल

राजनीतिक गणित, पार्टी समीकरण और मतदाताओं के रुझान के साथ-साथ किस्मत और ग्रहों की चाल को भी अहम माना जाता है। यही कारण है कि नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होने के बावजूद कई उम्मीदवारों ने तीन दिन बाद नामांकन दाखिल करना शुरू किया। अनेक उम्मीदवारों का मानना है कि यह प्रतीक्षा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मानसिक संतुष्टि और आत्मविश्वास भी मिलता है।

डॉ. वैद्य के अनुसार, सोमवार 29 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने के लिए विशेष रूप से अनुकूल समय है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा