कांग्रेस के उम्मीदवार हुए फाइनल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

कांग्रेस के उम्मीदवार हुए फाइनल, 125 सीटों पर उम्मीदवार तय, 115 से कम सीटों पर समझौता नहीं

Nagpur Municipal Election: नागपुर मनपा चुनाव 2025: कांग्रेस ने 125 सीटों पर अपने उम्मीदवार फाइनल किए, राकां और उद्धव सेना को 18-18 सीटें मिलीं। गठबंधन का निर्णय और सीट बंटवारा अब तय हो गया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Congress: नागपुर मनपा चुनाव के लिए अब तक आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है। महायुति और मविआ में शामिल घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं।

एक दिन पूर्व मुंबई में कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें नागपुर में मविआ घटक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय तो लिया गया, लेकिन घटक दलों को कितनी सीटें दी जाएँगी, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ। वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद सीटों की संख्या फाइनल की जाएगी।

18-18 सीटें राकां, एसपी व उद्धव सेना के हिस्से

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने नागपुर मनपा की 151 सीटों में से 125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। हालांकि, मित्र दलों के दबाव के चलते यह संख्या कुछ कम भी हो सकती है। समझा जा रहा है कि कांग्रेस कम से कम 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मविआ में शामिल घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) के स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि राकां 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की सीटों की संख्या अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि उसे भी 18 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह, 151 सीटों में से 115 पर कांग्रेस, 18 पर राकां, और 18 पर उद्धव सेना के उम्मीदवार मैदान में होंगे।

उम्मीदवारों की सूची 30 दिसंबर को सार्वजनिक की जाएगी

राकां के पदाधिकारी ने बताया कि कई दौर की चर्चाओं के बाद नागपुर में मविआ घटक दलों के मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय फाइनल हो गया है। सभी सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। राकां के पास नागपुर मनपा में पहले केवल एक नगरसेवक था, और अब 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उम्मीदवारों की सूची 30 दिसंबर को सार्वजनिक की जाएगी, जब मविआ की घोषणा होगी।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट अभी अपनी सीटों की संख्या पर चर्चा कर रही है। शहर उप प्रमुख किशोर कुमेरिया ने बताया कि गठबंधन कर चुनाव लड़ना तय है। उद्धव सेना ने 37 सीटों की मांग की थी, लेकिन फाइनल संख्या अभी तय नहीं हुई है। अनुमान है कि उद्धव सेना 20 से कम सीटों में नहीं मानेंगी। यदि अन्य मित्र दलों को सीटें दी जाती हैं, तो 2-4 सीटें उद्धव सेना को कम मिल सकती हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा