Festive Special Trains Schedule: त्योहारी सीजन और आगामी नवरात्रि, दीवाली व छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन ने नागपुर से मुंबई के बीच वीकेंड स्पेशल ट्रेन और मुंबई (एलटीटी) से सांतरागाछी के लिए साप्ताहिक एसी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी, रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
मध्य रेल द्वारा सप्ताहांत में नागपुर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार, 2 अक्टूबर से 2 फेरियों के लिए वीकली वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 02141 (मुंबई CSMT से नागपुर): यह ट्रेन शुक्रवार, 2 अक्टूबर और रविवार, 4 अक्टूबर को मध्यरात्रि 00:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3:35 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 02142 (नागपुर से मुंबई CSMT): यह ट्रेन इन्हीं दिनों (2 और 4 अक्टूबर) को शाम 16:50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे CSMT, मुंबई पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी (केवल 02142 के लिए), नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर ठहरेगी।
कोच संरचना: इस ट्रेन में 4 एसी-3 टियर, 11 स्लीपर श्रेणी, 5 जनरल (सामान्य) और 2 जनरल-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल रहेंगे। इन ट्रेनों में बुकिंग बुधवार से शुरू हो चुकी है।
मध्य रेल द्वारा नवरात्रि और त्योहारी सीजन को देखते हुए मुंबई से दानापुर, सांतरागाछी आदि शहरों के लिए 580 फेरी विभिन्न पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से नागपुर होकर सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन भी शामिल है।
ट्रेन नंबर 01107 (LTT से सांतरागाछी): यह साप्ताहिक एसी स्पेशल 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT), मुंबई से रात 20:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 05:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01108 (सांतरागाछी से LTT): यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को सांतरागाछी से सुबह 11:00 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे LTT पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी (केवल 01108 के लिए), नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।।
कोच संरचना: इसमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 3 एसी-2 टियर, 15 एसी-3 टियर, 1 पेंट्री कार और 2 जेनरेटर वैन लगाए जाएंगे।