नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन AC कोचों के शीशे टूटे; RPF-GRP ने शुरू की जांच! वीडियो वायरल

Nagpur Mumbai Duronto Express Stone Pelting: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी-सिंदी के बीच पथराव हुआ। A-1, B-2 और B-5 कोचों की खिड़कियों के शीशे टूटे और RPF-GRP ने जांच शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

Stone Pelting Borkhedi Case: नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर शुक्रवार रात बोरखेड़ी-सिंदी के बीच पथराव की घटना सामने आई। 25 सितंबर को करीब रात 8:27 बजे ट्रेन बोरखेड़ी स्टेशन पार कर रही थी, तभी बाहर से किसी वस्तु या पत्थर के खिड़कियों से टकराने की सूचना मिली।

इस घटना में A-1, B-2 और B-5 कोचों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। रेलवे के अनुसार, किसी यात्री के घायल होने या संपत्ति के अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन में हुआ पथराव

रेलवे के मुताबिक, घटना बोरखेड़ी स्टेशन से आगे बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन में हुई। एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने भी पुष्टि की कि करीब 20:27 बजे ट्रेन की खिड़कियों पर बाहर से किसी वस्तु के टकराने की आवाज और असर महसूस हुआ। रेलवे अब यह पता लगाने में जुटा है कि घटना वास्तव में किस स्थान पर हुई और पत्थर किस दिशा से फेंका गया था।

RPF और GRP ने चलाया तलाशी अभियान

घटना की सूचना मिलने के बाद RPF और GRP की टीम ने बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन में करीब किलोमीटर 803 से 796 तक रेलवे ट्रैक के आसपास तलाशी अभियान चलाया। बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांव के आसपास भी जांच की गई। पुलिस ने स्थानीय पुलिस पाटिल और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सुराग नहीं मिला। घटना की सटीक जगह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

रेलवे पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत अपराध दर्ज किया है। अपराध संख्या 325/2026 में 26 सितंबर को तड़के 2:55 बजे मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना की सही जगह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जांच तेज

चलती ट्रेन पर पथराव की घटनाएं रेलवे सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इस मामले में तीन AC कोचों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। फिलहाल रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल के आसपास उपलब्ध जानकारी और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही हैं।

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो