नागपुर में बारिश का रिकॉर्ड (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Nagpur Monsoon: अगस्त में टारगेट पूरा नहीं कर पाये बादल, रिकॉर्ड से काफी कम हुई बारिश

Nagpur Monsoon Update: नागपुर में इस साल अगस्त के महीने में बारिश कोई खास कमान नहीं दिखा पाई। सालों से अगस्त के बारिश का रिकॉर्ड इस बार पूरा नहीं हो सका।

प्रिया जैस

Nagpur Weather Update: नागपुर में जुलाई महीने में अच्छी बारिश के बाद अगस्त महीने का टारगेट बादल पूरा नहीं कर पाये। अगस्त महीने में तो इक्का-दुक्का दिनों को छोड़ दें तो बादल बस लालच ही देते रहे और हल्की बारिश या बौछारों तक ही सीमित रहे। हालांकि इस वर्ष अगस्त महीने में 223.1 मिमी बारिश हुई है। अगस्त महीने की औसत बारिश 277.1 मिमी है और इस वर्ष यह टारगेट बादल पूरा नहीं कर पाए।

औसत से 54.1 मिमी बारिश कम हुई। हालांकि जुलाई महीने में नागपुर सहित जिले भर में अच्छी बारिश हुई जिसके चलते जिले के बांध लबालब हुए हैं। वहीं कुछ बांधों के गेट भी खोलने पड़े थे लेकिन अगस्त में जैसी उम्मीद थी वैसी बारिश नहीं हुई। कुछ दिनों की अतिवृष्टि से जिले के करीब 1400 हेक्टेयर में फसलों का भी नुकसान हुआ था।

बीते वर्ष भी कम हुई थी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2024 अगस्त महीने में भी कुल 213.3 मिमी ही बारिश हुई थी। वहीं 2023 में सिर्फ 160.9 मिमी बारिश ही हुई थी। बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2016 में जिले में सबसे कम 119.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 5 वर्ष पूर्व 2020 में सर्वाधिक 443.7 मिमी बारिश हुई थी। बता दें कि वर्ष 2017 में 19 अगस्त को एक ही दिन में 141.9 मिमी बादल बरसे थे। यह एक दिन में बीते 10 वर्षों में सर्वाधिक वर्षा है।

24 घंटों में 215 मिमी वर्षा

नागपुर का एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 4 अगस्त, 1979 का है। इस दिन 24 घंटों में 215.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं पूरे अगस्त महीने में वर्ष 1925 में 595.1 मिमी बारिश हुई थी। सबसे कम बारिश वर्ष 1882 के अगस्त महीने में मात्र 47.0 मिमी दर्ज की गई थी।

बीते 10 वर्षों की स्थिति (अगस्त) वर्ष बारिश (मिमी)
2024 213.2
2023 160.9
2022 359.7
2021 191.3
2020 443.7
2019 289.6
2018 182.2
2017 355.4
2016 119.4
2015 394.4

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z