नागपुर वेदर अपडेट (फाइल फोटो) 
नागपुर

Nagpur Monsoon: सुबह धूप, शाम को बरसे बादल, कुछ इलाकों में सूखा, 15 तक बारिश का अलर्ट जारी

Nagpur Monsoon Update: नागपुर में लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मंगलवार को सुबह धूप खिली रही तो शाम को बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक की अनुभूति हुई।

प्रिया जैस

Nagpur Weather Update: नागपुर में अच्छी बारिश का इंतजार खत्म होते नहीं दिख रहा। बीते कुछ दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। बीच-बीच में कुछ इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को सुबह धूप खिली रही। हालांकि दोपहर तक बदराया मौसम हो गया। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं कुछ इलाके सूखे ही रह गए। शाम को बारिश होने से मौसम में हल्की ठंडक आ गई।

मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक नागपुर में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की। इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ दें तो लगभग पूरे विदर्भ का यही हाल रहा। मंगलवार को अधिकतर जिलों में बादल नदारद रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 2.4 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 2.2 डिसे की बढ़ोतरी हुई।

वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिसे की गिरावट आई।

चंद्रपुर में 40 मिमी बारिश

मौसम विभाग ने मंगलवार को चंद्रपुर में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं वाशिम में 26.6 मिमी, गोंदिया में 14.8 मिमी, वर्धा में 7.0 मिमी, ब्रम्हपुरी में 0.8 मिमी और यवतमाल में 0.4 मिमी बादल बरसे। विदर्भ के शेष जिलों में बारिश नदारद रही।

15 तक रोज बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने आगामी 15 सितंबर तक नागपुर में रोजाना बारिश की संभावना जताई है। 10 सितंबर को बदराये मौसम के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 11 से 13 सितंबर तक गरज-चमक के साथ कुछ स्पैल की बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 सितंबर को अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिसे रहेगा।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी