प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

तेजाब हमले की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से 6 माह तक किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Nagpur News: नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को सहकर्मी ने 6 महीने तक शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सचिन शिवनारायण सवाईथुल गिरफ्तार।

आकाश मसने

Nagpur Crime News: नागपुर शहर में एक हैरान कर देने वाला और स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है। वाड़ी थाना क्षेत्र के एक कारखाने में काम करने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा को उसके सहकर्मी ने तेजाब हमले और ब्लैकमेल की धमकी देकर लगभग 6 महीने तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया।

पीड़िता के साहस के बाद मामले का खुलासा हुआ। उसने पुलिस में शिकायत की इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता नाबालिग लड़की और आरोपी सचिन शिवनारायण सवाईथुल (47) एक ही कारखाने में काम करते थे।

आरोपी सचिन ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसने लड़की को एसिड अटैक की धमकी दी, उसकी मां को नुकसान पहुंचाने की बात कही। साथ ही उसके एक पुराने मित्र के साथ लिए गए फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

चाइल्ड लाइन और पुलिस ने दिखाई राह

इन धमकियों के बल पर आरोपी सचिन ने नाबालिग को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और लगभग 6 महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता डर और सदमे में थी लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और चाइल्ड लाइन की मदद ली।

चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित लड़की की बात सुनकर तुरंत उसकी मदद की और उसे वाड़ी पुलिस के पास ले गई। पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी सचिन सवाईथुल को उसके मंगलधाम सोसाइटी, दत्तवाड़ी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे