नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी

POCSO Act Case: नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Crime News: पांचपावली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में वैशालीनगर निवासी हर्ष अशोक छेबले (19) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्ष ने नाबालिग छात्रा को प्यार का झांसा देकर पहले उसका विश्वास जीता। इसके बाद एक दिन वह उसे बहला-फुसलाकर अपने चचेरे भाई के एक घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को डरा-धमकाकर किसी को भी इस बारे में न बताने की चेतावनी दी।

भय के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही

कुछ समय बाद जब नाबालिग गर्भवती हो गई और इसकी जानकारी आरोपी को हुई, तो उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। अंततः उसने साहस जुटाकर पूरी घटना अपनी मां को बताई।

पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज

इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर तुरंत पांचपावली थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी, ताकि सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट