नागपुर महा मेट्रो (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मेट्रो फेज-2: कन्हान तक मेट्रो अब दूर नहीं! ऑटोमोटिव चौक रूट पर 68% काम पूरा, 11 स्टेशनों ने लिया आकार

Nagpur Metro Phase 2: नागपुर मेट्रो फेज-2 में ऑटोमोटिव चौक से कन्हान के बीच 11 स्टेशनों का काम तेज। रेलवे लाइन पर बनेगा 100 मीटर का स्पेशल पुल। जानें लेटेस्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Nagpur Metro Automotive Chowk to Kanhan: नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के फेज–II के अंतर्गत कामठी, वर्धा, हिंगना एवं भंडारा मार्गों पर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। रीच–2ए (ऑटोमोटिव चौक से कन्हान) कॉरिडोर पर कुल 487 में से 333 (68.30%) पियर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, साथ ही 12 में से 11 स्टेशनों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इस कॉरिडोर के स्टेशनों का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है जिसमें फाउंडेशन तथा प्रथम और द्वितीय तल तक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी मार्ग पर 488 में से 159 (35.49%) गर्डर स्पैन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 3 में से 2 स्टील ब्रिज एवं बैलेंस कैंटिलीवर का कार्य भी प्रगति पर है।

लिफ्ट एवं एस्केलेटर कार्य का शुभारंभ

नागपुर मेट्रो फेज-II के अंतर्गत स्टेशन परिसरों में लिफ्ट एवं एस्केलेटर के कार्य का शुभारंभ किया गया है जिसकी शुरुआत नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट मेट्रो स्टेशन से की गई। यात्री सुविधाओं की दृष्टि से लिफ्ट एवं एस्केलेटर अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है।

रेलवे मार्ग पर 100 मीटर ओपन वेब गर्डर पुल के कार्य का शुभारंभ

मेट्रो (Nagpur Metro) के फेज-II के अंतर्गत रीच–1ए में भारतीय रेलवे लाइन के ऊपर 100 मीटर लंबे विशेष स्पैन के लिए फाउंडेशन कार्य प्रारंभ किया गया है। यह 19.25 किमी लंबा कॉरिडोर खापरी मेट्रो स्टेशन से एमआईडीसी ईएसआर स्टेशन तक है। यह विशेष स्पैन लगभग 1000 मीट्रिक टन वजन के स्टील ओपन वेब गर्डर के रूप में निर्मित किया जाएगा।

इसके निर्माण हेतु अत्याधुनिक ‘ट्रांसवर्स लॉन्चिंग’ तकनीक अपनाई जा रही है जिसमें गर्डर का एक सिरा पिवट पॉइंट के रूप में कार्य करता है, जबकि दूसरा सिरा स्किड्स एवं हाईड्रोलिक जैक की सहायता से पूर्व स्थापित ट्रैक बीम्स पर स्थापित किया जाता है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय