नागपुर ड्रग्स तस्करी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में 1.62 किलो MD ड्रग्स जब्त, 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

Nagpur MD Drugs Seized: नागपुर में ड्रग्स तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का क्राइम ब्रांच और तेलंगाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में कुल 1 किलो 625 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) जब्त की गई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर क्राइम ब्रांच और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन ड्रग पेडलर गिरफ्तार किए गए।

  • पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में कुल 1 किलो 625 ग्राम मेफेड्रॉन (MD) ड्रग्स जब्त की।

  • जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

  • पुलिस के अनुसार, ड्रग्स की सप्लाई राजस्थान से जुड़े तस्करों के जरिए की जा रही थी।

Nagpur Drug Smuggling: इम्स तस्करों के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने बड़ा प्रहार करते हुए 3 डूग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 1 किलो 625 ग्राम मेफेड्रॉन इग्स बरामद किया है। तेलंगाना से आई पुलिस की टीम के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच ने सक्करदरा में छापेमारी कर एक इग पेडलर को पकड़ा।

उससे मिली लिंक के आधार पर 2 पेडलर और धराए, इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स की जब्ती पुलिस की बड़ी सफलता है लेकिन इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सिटी में इम्स की कितनी खपत हो रही है। इन मामलों में 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों में दसरा रोड, महल निवासी प्रतीक कदम, अब्दुल आरिफ अब्दुल रफीक (24) और सोमवारी क्वार्टर निवासी शेख रफीक शेख अब्दुल सत्तार (50) का समावेश है।

तीन ड्रग पेडलर गिरफ्तार

ज्ञात हो कि इसी वर्ष अगस्त महीने में तेलंगाना पुलिस ने एक बड़ा नेटवर्क उजागर करते हुए 27 किलो एमडी और 40 किलो एसीटोन जब्त किया था। इस प्रकरण में शहर के चर्चित अपराधी चेतन मधुकर मेश्राम और आकाश गावंडे को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सिटी को सबसे पुरानी चर्चित ड्रग पेडलर चंदा ठाकुर और गोपाल पटेलिया फरार थे।

तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए थे जिससे मिली जानकारी के आधार पर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाली जा रही थी। पुलिस चेतन से जुड़े ड्रग पेडलरों पर लगातार निगरानी रख रही थी। पुलिस को खबर मिली कि चेतन के ड्रग पेडलर सोमवारी क्वार्टर निवासी शेख रफीक शेख अब्दुल सत्तार ने भारी मात्रा में माल खरीदा है।

मामला दर्ज

उसकी तलाश के लिए तेलंगाना पुलिस ने डीसीपी क्राइम दीपक अग्रवाल से सहयोग मांगा। अग्रवाल के। निर्देश पर एनडीपीएस सेल और तेलंगाना की टीम ने रफीक के ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी लेने पर उसके पास 132 ग्राम एमडी बरामद हुई। पूछताछ में उसने कुछ मात्रा का माल प्रतीक कदम और आरिफ से खरीदने की जानकारी दी। बाकी माल उसने राजस्थान के जितेंद्र से खरीदा था। उसके खिलाफ सक्करदरा धाने में मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच से मिली लोकेशन

डीसीपी असावाल ने आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट-3 को लीड करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से प्रतीक का लोकेशन खंगाला, दसरा रोड के साने गुरुजी उद्यान के समीप पुलिस ने जाल बिछाकर प्रतीक के साथ आरिफ को भी दबोच लिया। उनकी तलाशी के दौरान पुलिस 1 किलो 493 ग्राम एमडी बरामद हुई।

तलाश शुरू

पुलिस ने लगभग 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल बरामद कर लिया है। प्रतीक पुराना ड्रग पेडालर है। उसने उपरोक्त माल राजस्थान के अक्की से खरीदने की जानकारी दी। वह गंगा काकड़े और रवि महतों के रैकेट में काम करता या। मई महीने में सौरभ घाटे पर हुई फायरिंग के मामले में भी वह आरोपी या। पूछताछ में प्रतीक ने गणेशपेठ के सारंग सुरेश उघडे को 50 ग्राम और यशोधरानगर के रोहित गणेश डेकाटे को 20 ग्राम माल बेचने की जानकारी दी। सभी की पुलिस ने आरोपी बनाया है और तलाश शुरू कर दी है।

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा