नागपुर मेयर (फाइल फोटो) 
नागपुर

सत्ता की बिसात: आज तय होगा नागपुर भाजपा का गटनेता, महापौर पद के लिए 'दक्षिण' बनाम 'पश्चिम' की जंग

Nagpur Mayor Election: नागपुर का अगला महापौर कौन? फडणवीस और गडकरी की आज होने वाली बैठक में तय होंगे नाम। विशाखा मोहोड, नीता ठाकरे और शिवाणी दानी दौड़ में सबसे आगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर महानगरपालिका चुनाव परिणामों के बाद अब सत्ता की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में होने वाली आज की बैठक इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने की जानकारी सूत्रों ने दी। उल्लेखनीय है कि महानगरपालिका ने महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी है जिसके अनुसार 2 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।

महापौर और उपमहापौर चुनाव के लिए होने वाली विशेष सभा के पूर्व राजनीतिक दलों का विभागीय आयुक्तालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। भाजपा को छोड़कर अन्य दलों का पंजीयन हो चुका है।

हालांकि एक दिन पूर्व ही भाजपा के गट नेता का नाम तय कर पंजीयन होना था किंतु अचानक अजित पवार के निधन के चलते यह टाल दिया गया जिससे अब शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने जा रही है जिसमें महापौर, उपमहापौर और गट नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

2 को ही खुलेगा राज

सूत्रों के अनुसार भले ही शुक्रवार को भाजपा के गट नेता के साथ ही महापौर और उपमहापौर के नाम पर मुहर लग जाए किंतु नागपुर महापौर और उपमहापौर के नाम पर से 2 फरवरी को ही पर्दा उठेगा, जबकि गट नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद शुक्रवार की देर शाम तक विभागीय आयुक्त कार्यालय में पंजीयन भी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार महापौर, उपमहापौर और गट नेता तथा स्थायी समिति सभापति के लिए संभावित नामों पर अलग-अलग नेताओं से अकेले में चर्चा भी हो सकती है जिसमें नेताओं के रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अंतिम निर्णय लेंगे। आज की इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में शहर के नवनिर्वाचित पार्षदों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन

महापौर के लिए निकाली गई आरक्षण लॉटरी के अनुसार यह पद खुला वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। हालांकि इस पद के लिए दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण से प्रबल दावेदारी की जा रही है किंतु दक्षिण-पश्चिम से गत समय ही 2 महापौर चुने गए हैं। ऐसे में दक्षिण पश्चिम को फिर से महापौर पद देने का विरोध हो सकता है।

पार्टी का एक धड़ा शुद्ध रूप से आरक्षण के अनुसार महापौर पद के लिए पार्षद का नाम तय करने की सिफारिश कर रहा है, जबकि दूसरा धड़ा अलग-अलग 6 महत्वपूर्ण पदों के लिए क्षेत्रीय संतुलन बनाने पर जोर दे रहा है। संभावित नामों में विशाखा मोहोड, नीता ठाकरे और शिवाणी दानी के नाम प्रबल दावेदारों में होने की जानकारी सूत्रों ने दी।

स्वीकृत सदस्य का होगा कंट्रोल

सूत्रों की मानें तो महानगरपालिका में गट नेता और सत्ता पक्ष नेता 2 अलग-अलग पद हो सकते हैं। यदि दोनों पद किसी एक पार्षद को दिए भी जाएं तो सदन में बतौर स्वीकृत सदस्य होकर जाने वाले पूर्व वरिष्ठ पार्षद का ही पूरा कंट्रोल होगा जिससे मनपा की इस विशेष सभा में भले ही गट नेता या सत्ता पक्ष नेता संचालन करें किंतु अगली सभा में ही स्वीकृत सदस्यों के नामों का विषय लाकर सदन की चाबी किसी अन्य पार्षद को दी जा सकती है। बहरहाल जल्द ही इस पर से भी पर्दा उठने की जानकारी सूत्रों ने दी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस