नागपुर के मानकापुर में बन रहा स्पोर्ट्स हब (सोर्स: उपसंचालक खेल विभाग) 
नागपुर

‘नवभारत’ लेकर आया मानकापुर स्पोर्ट्स हब का पूरा मास्टर प्लान, देखें खेलों की नई नगरी की पहली झलक

Nagpur Sports Hub: नागपुर के मानकापुर में 683 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हब बन रहा है। 11 ब्लॉकों में विभाजित परिसर में यूनिवर्सिटी से लेकर वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम तक सब कुछ होगा।

आकाश मसने

Nagpur Mankapur Sports Complex: ऑरेंज सिटी के मानकापुर में प्रस्तावित नागपुर स्पोर्ट्स हब अब आकार लेने लगा है। यदि बजट निर्बाध जारी रहा और काम तय समयसीमा में आगे बढ़ता रहा तो 2027 के अंत तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार होकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित कर दी जाएगी। ‘नवभारत’ अपने पाठकों के लिए इस भव्य स्पोर्ट्स हब का संपूर्ण मास्टर प्लान लेकर आया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खिलाड़ियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इस परियोजना के लिए 683 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। 65.65 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस हब के लिए अब तक लगभग 202 करोड़ रुपए की 2 किस्तें जारी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ऐसे विकसित होगा पूरा कैंपस

परियोजना को 11 प्रमुख ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। बिल्डिंग के प्रत्येक फ्लोर पर कई तरह के स्तरीय खेलों की सुविधाएं रहेंगी।

  • ब्लॉक A : मल्टी स्पोर्ट्स एरिना (3 मंजिला)
  • ब्लॉक B : स्पोर्ट्स क्लब (बेसमेंट + 8 मंजिला)
  • ब्लॉक C : स्पोर्ट्स कन्वेंशन सेंटर (4 मंजिला)
  • ब्लॉक D : स्पोर्ट्स स्कूल (6 मंजिला)
  • ब्लॉक E : स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (6 मंजिला)
  • ब्लॉक F : हॉस्टल (6 मंजिला)
  • ब्लॉक G : कैफेटेरिया
  • ब्लॉक H : जिम्नेजियम बिल्डिंग (3 मंजिला)
  • ब्लॉक I : प्रशासनिक भवन (3 मंजिला)
  • ब्लॉक J : फुटबॉल पवेलियन (2 मंजिला)
  • ब्लॉक K : हॉकी पवेलियन (2 मंजिला)

अंतरराष्ट्रीय स्तर के यह खेल मैदान होंगे तैयार

  • फुटबॉल- 1
  • हॉकी- 1
  • सॉफ्टबॉल- 1
  • आर्चरी- 10 लेन
  • टेनिस- 5 कोर्ट
  • बास्केटबॉल- 2 कोर्ट
  • वॉलीबॉल- 2 कोर्ट
  • कबड्डी- 2 कोर्ट
  • खो-खो- 2 मैदान
  • हैंडबॉल- 1
  • क्रिकेट नेट- 1

खिलाड़ियों को लगेंगे ‘पंख’

स्पोर्ट्स स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी, हॉस्टल से लेकर मल्टी एरिना तक, यह हब नागपुर ही नहीं, पूरे विदर्भ सहित महाराष्ट्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक समग्र खेल नगरी साबित होगा। प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और शिक्षा- तीनों का संगम यहां देखने को मिलेगा। अगर समयसीमा पर काम पूरा हुआ तो 2027 के अंत तक नागपुर शहर का मानकापुर देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शुमार हो सकता है। यह हब न केवल खिलाड़ियों के हौसले को नई उड़ान देगा बल्कि ऑरेंज सिटी की पहचान को भी राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा।

एथलीट ट्रैक नया नहीं बनेगा

खेल अधिकारी गौरव जोशी के अनुसार सिंथेटिक रनिंग ट्रैक दोबारा नहीं बन रहा है। इसका रिनोवेशन किया जाएगा। जहां-जहां ट्रैक उखड़ा है उसकी मरम्मत की जाएगी। कुछ अन्य भवन भी पुराने ही रहेंगे।

- नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव