नागपुर मनीष नगर, सड़क दुर्घटना,(सोर्स- सोशल मीडिया) 
नागपुर

दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत

Nagpur Road Accident: नागपुर के मनीष नगर में 3 वर्षीय श्रेअंश आष्टनकर की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पिता की आंखों के सामने हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अंकिता पटेल

Nagpur Road Car Accident Child Death: नागपुर जिले के बेलतरोड़ी थानांतर्गत मनीष नगर परिसर में सोमवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पिता की दुकान से घर जा रहा बालक अचानक एक कार के सामने आ गया, कार चालक को पता भी नहीं चला और बच्चा नीचे कुचला गया। यह घटना पिता की आंखों के सामने हुई। बेटे की मौत ने पिता को झकझोरकर रख दिया।

इलाका भी शोक में डूब गया। मृतक पैनथॉन सोसाइटी, मनीष नगर निवासी 3 वर्षीय श्रेअंश पंकज आष्टनकर बताया गया। श्रेअंश के पिता पंकज मुख्य सीमेंट रोड पर स्थित आश्रय अपार्टमेंट में श्री गजानन डेली नीड्स नामक दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सुबह 10।30 बजे पंकज अपनी दुकान खोलने चले गए।

पिता की आंखों के सामने कार से कुचलकर मासूम की मौत

पिता के साथ श्रेअंश भी दुकान पर गया था। कुछ देर पिता के साथ खेलने के बाद श्रेअंश घर की ओर चल पड़ा। यह उसकी दैनिक गतिविधि थी। इसी दौरान मानेवाड़ा निवासी हर्षद वाहाने (28) परिसर में रहने वाले अपने दोस्त की कार क्र. एम.एच.49-बी.डब्ल्यू. 6368 लेकर कहीं जा रहा था। कार की बाईं तरफ से पैदल चलते-चलते श्रेअंश कार के सामने आ गया।

हर्षद को पता भी नहीं चला और उसने कार आगे बढ़ा दी। श्रेअंश कार के नीचे कुचला गया। पिता सहित आस-पास खड़े लोग मदद के लिए दौड़े। तत्काल श्रेअंश को उसी कार में बैठाकर निजी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने हालत चिंताजनक होने की जानकारी दी और मेडिकल अस्पताल ले जाने को कहा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने श्रेअंश के चाचा दर्शन आष्टनकर की शिकायत पर हर्षद के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

सवारी वाहन ने बाइक सवार को उड़ाया

बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में रविवार की रात भी एक जानलेवा हादसा हुआ। सवारी वाहन ने बाइक सवार को उड़ा दिया, उपचार मिलने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मनीष नगर निवासी पंकज गजानन भोले (46) बताए गए। वह मूलतः भुसावल के करनारी के रहने वाले थे।

मिहान में लुपिन कंपनी में काम करते थे और मनीषनगर में किराये के मकान में रहते थे। रविवार की सत 11:30 बजे पंकज कंपनी से अपनी ड्यूटी निपटाकर बाइक क्र. एम. एच.35-ए.एन. 2519 से घर जा रहे थे, द्वारका होटल के समीप चारपहिया सवारी वाहन क्र. एम. एच. 40-सी.टी. 4357 के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पंकज बुरी तरह जख्मी हो गए। खापरी पुलिस चौकी में तैनात कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे, पंकज को तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लुपिन कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड दिनेश वानखेड़े की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक नुमान नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील