कुही बस हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर-उमरेड हाईवे पर पलटी बस, हादसे के बाद यात्रियों को तड़पता छोड़ भागा ड्राइवर, कई यात्री हुए घायल

Nagpur Panchgaon Bus Accident: नागपुर के पांचगांव में भीषण बस हादसा। तेज रफ्तार निजी बस पलटी, 6 यात्री घायल। उमरेड-नागपुर हाईवे पर मचा कोहराम। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी।

प्रिया जैस

Umred-Nagpur Highway Accident: नागपुर जिले के कुही क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पांचगांव के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पांचगांव पुलिस थाना क्षेत्र में उमरेड-नागपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दोपहर करीब 12.30 बजे गंभीर हादसा हो गया।

भिसी से नागपुर जा रही एमएच 49/ एटी 9566 क्रमांक की बस तेज रफ्तार में होने के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया और बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियों व आपातकालीन दरवाजे के जरिए बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बस में कुछ यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कुल 6 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत पांचगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। घायलों में विजय बावने, संजय बावने, संजय गजभिए, सोनाली नागरे, वैष्णवी मेश्राम और केसराबाई नागरे शामिल हैं।

मदद करना छोड़ भाग खड़ा हुआ चालक

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद चालक यात्रियों की मदद करने की बजाय मौके से फरार हो गया। पांचगांव पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस स्टेशन में जमा कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी रवींद्र मानकर के मार्गदर्शन में पांचगांव पुलिस कर रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज