हरदा हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, रास्ते में बिछ गई लाशें! हरदा हादसे में नागपुर के मामा-भांजे की मौत

Harda Betul Road Accident: हरदा-बैतूल सीमा पर भीषण हादसा। उज्जैन से लौट रहे नागपुर के मामा-भांजे की मौत। नींद की झपकी बनी काल, कामठी और मानकापुर में शोक की लहर। 2 घायल भोपाल रेफर।

प्रिया जैस

Nagpur Kamptee Family Death: मध्य प्रदेश के बैतूल और हरदा जिले की सीमा पर स्थित ग्राम ढेकना के पास गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कामठी और नागपुर के एक ही परिवार के मामा-भांजे की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना से पूरे कामठी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों में रनाला, कामठी निवासी शुभम विजय जायसवाल और उसके मामा मानकापुर निवासी पारस जायसवाल का समावेश है। शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पारस ने दोपहर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जख्मियों में सदर निवासी अमन जायसवाल (26) और जतिन कनोजिया (34) का समावेश है।

उज्जैन दर्शन के लिए निकला था परिवार

जानकारी के अनुसार चारों उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। वहां से नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर वापस नागपुर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे ग्राम ढेकना के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार रास्ते से उतर गई और कई बार पलटी खाई। जांच में सामने आया है कि कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

घायल अमन जायसवाल ने बताया ‘मैं और शुभम पीछे सो रहे थे, जबकि पारस कार चला रहे थे।’ हादसे के बाद पीछे से आ रही एक टवेरा गाड़ी के चालक बैतूल निवासी अंकित तिवारी ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से 2 घायलों को टिमरनी अस्पताल पहुंचाया, जबकि 2 अन्य को सीधे जिला अस्पताल लाया गया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचने से पहले ही शुभम की मौत हो गई। वहीं पारस ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 2 को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया। हादसे में अमन जायसवाल का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही दोस्त और परिजन हरदा के लिए रवाना हुए। वहां कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा