Nagpur jewellery fraud:नागपुर में एक दंपति (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur Crime: सराफा व्यापारी को लगाया दंपति ने 17.95 लाख रुपए का चूना

jewellery cheating: नागपुर में एक दंपति ने सराफा व्यापारी यश श्रीकांत तांबेकर को 17.95 लाख रुपये का चूना लगाया; आरोपी दंपति ने जेवरात लेकर भुगतान नहीं किया, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Jewellery Fraud: जेवरात खरीदी के दौरान एक दंपति ने सराफा व्यापारी को 17.95 लाख रुपये का चूना लगा दिया। हुड़केश्वर पुलिस ने अयोध्यानगर निवासी यश श्रीकांत तांबेकर (27) की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता यश अयोध्यानगर चौक पर “न्यू प्रसन्ना ज्वेलर्स” नाम से दुकान चलाते हैं। आरोपियों में शिवसुंदनगर, दिघोरी निवासी सुमित भंडारवार और स्नेहा भंडारवार शामिल हैं। ये दोनों यश के पुराने ग्राहक और परिचित बताए गए हैं।

भुगतान करने का आश्वासन दिया

विगत 5 दिसंबर को दोपहर में आरोपी दंपति यश की दुकान पर आए और सोने का ब्रेसलेट, मोहनमाला, मंगलसूत्र, 5 अंगूठी और 6 चेन पसंद की, जिनकी कुल कीमत 20.95 लाख रुपये थी। आरोपियों ने अगले दिन आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने का आश्वासन दिया। सुरक्षा के लिए उन्होंने यश को धरमपेठ बैंक के 2 चेक भी दिए और जेवरात लेकर चले गए।

आरोपियों ने भुगतान नहीं किया

दो दिन बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। यश ने चेक बैंक में जमा किए, लेकिन वे बाउंस हो गए। फोन करने पर आरोपियों ने तरह-तरह के बहाने बताए। काफी दबाव डालने पर आरोपियों ने केवल 3 लाख रुपये का भुगतान किया। बाकी 17.95 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया। परेशान यश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुमित और स्नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला