नागपुर फायरिंग (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के हसनबाग में आधी रात फायरिंग, यवतमाल के वणी से पकड़ा गया आरोपी

Hasanbag Firing: नागपुर के हसनबाग में आधी रात कार से पिस्तौल चलाकर फायरिंग करने के आरोपी रोशन उर्फ गोट्या को क्राइम ब्रांच ने यवतमाल के वणी से गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Crime Branch: नंदनवन थानांतर्गत हनसबाग परिसर में आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया जब कार में सवार अपराधी पिस्तौल से फायरिंग कर फरार हो गया। फायरिंग करने वाले आरोपी को जानने वाला कोई नहीं था, लेकिन वाहन के नंबर और तकनीकी विश्लेषण के जरिए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी ज्ञानेश्वरनगर, मानेवाड़ा रोड निवासी रोशन उर्फ गोट्या अशोक मोहिते गायकवाड़ को यवतमाल के वणी में दबोच लिया।

पुलिस ने हसनबाग निवासी आबिद खान मोहम्मद खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रात 1.30 बजे आबिद अपना काम निपटाकर दोपहिया वाहन पर घर लौट रहे थे। हसनबाग चौक पर डीएल मोटर्स के सामने कार क्र. एम.एच.49-डी.ए.3399 की खिड़की से एक व्यक्ति ने हाथ बाहर निकालकर पिस्तौल से फायरिंग की।

नंदनवन पुलिस पहुंची मौके पर

आबिद घबरा गए और आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस को गोट्या का सुराग मिला। वह शहर से फरार हो चुका था। क्राइम ब्रांच यूनिट 4 के पीएसआई जितेश आरवेल्ली, हेड कांस्टेबल देवेंद्र नवघरे, गोविंद देशमुख और श्रीकांत मारवाड़े ने उसका पीछा शुरू किया।

यवतमाल में धरा गया अपराधी रोशन गोट्या

चंद्रपुर पहुंचने पर पुलिस को सूचना मिली कि गोट्या यवतमाल की ओर भाग रहा है। तत्काल पुलिस की टीम ने यवतमाल के वणी पहुंचकर गोट्या को दबोच लिया। जानकारी मिली कि गोट्या की हसनबाग के किसी शिराज नामक अपराधी से दुश्मनी चल रही थी। पिछले 2 महीनों से गोट्या उसे धमका रहा था। बुधवार रात उसने शिराज को धमकाने और डराने के इरादे से हसनबाग में फायरिंग की। पुलिस उसे लेकर नागपुर के लिए रवाना हो चुकी थी।

हथियार के साथ 2 बंदी

तो वहीं दूसरी एक घटना में सक्करदरा और तहसील पुलिस ने परिसर में हथियार के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई सक्करदरा पुलिस की टीम ने की। पुलिस ने गवंडीपुरा परिसर में गश्त के दौरान सोलंकीवाड़ी निवासी फिरोज खान रफीक खान (33) को संदेहास्पद स्थिति में घूमते देखा। तलाशी लेने पास मिले बॉक्स की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 तलवारें बरामद हुई।

आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी कार्रवाई तहसील पुलिस ने टिमकी के दादरा पुल पर की। पकड़ा गया आरोपी भानखेड़ा निवासी खोकर उर्फ सोनू केडी अलीमुद्दीन खोकर (29) बताया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने उसे दबोचा और तलाशी लेने पर चाकू बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की विस्तार से जांच कर रही है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन