नागपुर जीएसटी छापेमारी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में सुपारी कारोबारी अल्ताफ के ठिकानों पर GST की छापेमारी, दिनभर चली जांच

Nagpur GST Raid: नागपुर में सुपारी कारोबारी अल्ताफ के ठिकानों पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी कर खरीद-बिक्री के बिलों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के सुपारी कारोबारी अल्ताफ के ठिकानों पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की।

  • 7-8 अधिकारियों की टीम ने कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की।

  • अधिकारियों ने खरीद-बिक्री के बिल, व्यापारिक दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले।

DRI Investigation Nagpur: सुपारी को लेकर शहर चर्चित है। आये दिन किसी न किसी विभाग के निशाने पर रहता है। गुरुवार को भी अल्ताफ पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

सुबह करीब 8 बजे पहुंचे जीएसटी विभाग के 7-8 अधिकारियों की टीम ने व्यापारी के ठिकानों पर जांच शुरू की जो देर शाम तक जारी रही। दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने व्यापार से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के बिलों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स की गहनता से छानबीन की।

पहले डीआरआई ने की कार्रवाई

  • सूत्रों के अनुसार अल्ताफ पहले से ही जांच एजेंसियों के रडार पर थे। करीब 4 से 5 महीने पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भी उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।

  • डीआरआई की उस कार्रवाई के बाद अब जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश देकर टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की जांच तेज की है।

  • सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी से स्थानीय सुपारी व्यापारियों और बाजार में दिनभर हड़कंप मचा रहा। देर शाम जांच पूरी करने के बाद जीएसटी की टीम आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जुटाकर वापस लौट गई।

अन्य व्यापारियों में भी हलचल

इस कार्रवाई के बाद नागपुर के सुपारी कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखी जा रही है। जीएसटी विभाग की इस जांच को व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता और कर संबंधी नियमों के पालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई तय कर सकता है। हालांकि, फिलहाल विभाग की ओर से जांच के निष्कर्षों या किसी तरह की कर चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित