कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

गणेशोत्सव: नागपुर पुलिस ने उतारी 4500 की फौज, SRPF और होमगार्ड भी होंगे तैनात

Nagpur Ganeshotsav News: नागपुर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 4,500 पुलिसकर्मी, 2 SRPF कंपनियां और 1,300 होमगार्ड तैनात किए गए है। बाप्पा के स्वागत के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद है।

आकाश मसने

Nagpur Police Preparations For Ganeshotsav: नागपुरवासियों ने बाप्पा के आगमन की जोरदार तैयारी की है। बड़े पंडालों में मूर्तियां पहुंचने लगी हैं। मंडलों के साथ घर-घर में भी गणपति का आगमन होगा। पोला पर पुलिस ने जबरदस्त तैयारी की थी। इसीलिए शहर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अब पुलिस ने गणेशोत्सव के लिए कमर कस ली है। बाप्पा के आगमन पर 4,500 पुलिसकर्मियों की फौज तैनात की गई है। इसके अलावा एसआरपीएफ की 2 कंपनी और 1,300 होमगार्ड भी बंदोबस्त में सहयोग करेंगे।

नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्रकुमार सिंघल ने बताया कि अब तक 14,00 गणेश मंडलों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर पुलिस से अनुमति ली है। यह संख्या और बढ़ सकती है। चितारओली, इतवारी, महल, सक्करदरा और अन्य बाजार क्षेत्रों में पहले से ही पुलिस की तैनाती है। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसीलिए यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीपी सिंघल ने बताया कि गणेश मंडलों के साथ बैठक पहले ही हो चुकी है। शांतता समिति, मोहल्ला समिति और केंद्रीय शांतता समिति और कॉर्नर मीटिंग सहित अब तक 300 बैठकें ली जा चुकी हैं। थाना स्तर पर गणेश मंडलों के साथ समन्वय किया जा रहा है। बीडीडीएस द्वारा सभी गणेश पंडालों की नियमित जांच की जाएगी।

 बड़े आयोजक निजी सुरक्षा गार्ड का इंतजाम करेंगे

बड़े पंडालों और प्रदर्शनी के आयोजकों को निजी सुरक्षा गार्ड और स्वयंसेवकों का इंतजाम करने को कहा गया है। यहां मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। डीजे संचालकों के साथ भी पुलिस ने बैठक की है। सभी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। ध्वनि प्रदूषण से वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों और मवेशियों को परेशानी होती है। इसीलिए सभी को निर्देशित डेसिबल के अनुसार ही जुलूस निकालना होगा।

पुलिस ने गणेश मंडलों से भी ऑपरेशन थंडर में हिस्सा लेने की अपील की है। मंडलों के माध्यम से जनजागृति की जाएगी। इसके अलावा रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा गया है।

आला अधिकारियों के साथ शहर के सभी परिमंडलों के डीसीबी पुलिस बंदोबस्त की निगरानी करेंगे। चितारओली में पुलिस ने वॉच टावर लगाए हैं। इसके अलावा मनचलों पर निगरानी करने के लिए सादी पोशाक में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

कानून और निर्देशों का करें पालन: सीपी सिंघल

सीपी सिंघल ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पिछले 1 महीने से तैयारी की जा रही थी। सभी गणेश मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। उन्हें फायर और इलेक्ट्रिक सुरक्षा उपाययोजनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

धूमधाम से बाप्पा का आगमन और विसर्जन होना चाहिए लेकिन कानून और निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई के साथ भविष्य में अनुमति भी नकारी जाएगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन