तेंदुए की खाल (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.05 करोड़ की ड्रग्स और गोंदिया से तेंदुए की खाल जब्त

Nagpur DRI action: नागपुर DRI ने तीन दिनों में दो बड़ी कार्रवाइयों में 1.312 किलो एम्फेटेमाइन और गोंदिया में तेंदुए की खाल जब्त की। एक महिला और वन्यजीव तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

आंचल लोखंडे

Amphetamine Seized Nagpur: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नागपुर क्षेत्रीय इकाई (मुंबई जोन) ने क्षेत्र में 2 बड़ी खुफिया आधारित कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डीआरआई ने महज 3 दिनों के भीतर एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक अवैध वन्यजीव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

27 सितंबर को हुई पहली कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ, मध्य रेलवे) की मदद से नागपुर रेलवे स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन-केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक भारतीय महिला को हिरासत में लिया। महिला के सामान की गहन तलाशी लेने पर उसके सूटकेस के अंदरूनी कपड़े के अस्तर के पीछे गत्ते का एक गुप्त बॉक्स बना हुआ मिला। अधिकारियों को नीले रंग के कार्बन पेपर में लिपटे 2 पैकेट मिले जिनकी फील्ड ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर 'एम्फेटेमाइन' होने की पुष्टि हुई।

जब्ती और मूल्य

अधिकारियों ने कुल 1.312 किलोग्राम एम्फेटेमाइन जब्त किया जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 1.05 करोड रुपए है। आरोपी महिला यात्री को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर उसी दिन अवकाशकालीन अदालत के समक्ष पेश किया गया।

गोंदिया में तेंदुए की खाल

29 सितंबर को चलाए गए दूसरे अभियान में डीआरआई नागपुर की टीम ने गोंदिया जिले के पुराड़ा गांव के पास अवैध वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक सिंडिकेट को रोका। अधिकारियों ने एक तेंदुए की खाल बरामद की और इस अवैध व्यापार में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। चूंकि तेंदुआ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत सूचीबद्ध संरक्षित जीव है, इसलिए बरामद खाल और दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को सौंप दिया गया।

वन्यजीव संरक्षण में DRI का रिकॉर्ड

डीआरआई द्वारा देशभर में लगातार वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ी कार्रवाइयां की जा रही है। इससे पहले भी डीआरआई ने उज्जैन में तेंदुए की खाल, सिवनी में बाघ की हड्डियां, पिलेरू व जगदलपुर में पैंगोलिन के शल्क और मैसूर में हाथी दांत जब्त करने में सफलता हासिल की थी।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन