प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

दिवाली में आसमान छू रहा हवाई किराया, मंत्री की चेतावनी बेअसर! यात्रियों की जेब पर पड़ रहा असर

Air Ticket Prices: त्योहारी सीजन में एयरलाइंस कंपनियों ने फिर बढ़ाए किराए। दिवाली पर नागपुर सहित कई शहरों से घर जाने वालों को महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। मंत्री की चेतावनी के बावजूद मनमानी जारी।

आकाश मसने

Flight Fare Hike: त्योहारों का सीजन आते ही यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने लगता है। अपने घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारी सीजन में घर आते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं। इसके लिए यात्रियों को एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। त्योहारों को देखते हुए कंपनियां इतना अधिक किराया बढ़ा देती हैं कि लोगों को मजबूरी में महंगी टिकट खरीदनी पड़ती है।

आने के पहले जहां किराये में अनाप-शनाप वृद्धि की जाती है वहीं दिवाली के बाद यहां से वापस जाने के लिए भी किराया बढ़ोतरी कर एयरलाइंस यात्रियों को झटका देने का काम कर रही है।

मंत्री ने एयरलाइंस को दी थी सलाह

नागर विमानन मंत्री ने विमान कंपनियों से त्योहारों के दौरान हवाई किराया उचित रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा था लेकिन इन पर कोई असर नहीं होता। हवाई कंपनियों की अपनी अलग ही मनमानी चलती है।

हवाई किराये पर एक नजर

स्थान तिथि किराया (₹ में)
नागपुर से बेंगलुरु 23 अक्टूबर 10,000 – 14,981
24 अक्टूबर 11,791 – 14,781
25 अक्टूबर 13,700 – 18,615
नागपुर से पुणे 23 अक्टूबर 9,000 – 9,305
24 अक्टूबर 11,615 – 12,665
26 अक्टूबर 18,000 – 18,860
नागपुर से हैदराबाद 23 अक्टूबर 13,738 – 14,912
24 अक्टूबर 14,912 – 17,600
25 अक्टूबर 12,665 – 14,912
26 अक्टूबर 12,665 – 17,600
नागपुर से मुंबई 24 अक्टूबर 8,851 – 14,206
25 अक्टूबर 8,851 – 18,350
26 अक्टूबर 13,156 – 21,451
27 अक्टूबर 21,451

'सीजनल डिमांड' के नाम पर लूट

यात्रियों की शिकायतें बढ़ती हैं तो एयरलाइंस इसे 'सीजनल डिमांड' का नाम दे देती हैं। हर एयरलाइंस कंपनियों का ऑनलाइन में अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है। किसी का 10,000 रुपये है तो किसी का 21,000 रुपये तक किराया चल रहा है लेकिन यह किराया लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है।

कई एयरलाइंन कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर ऑफर भी दे रही हैं लेकिन इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा किराया नागपुर से मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के लिए चल रहा है।

बेस रेट से तीन से चार गुना वसूली

दिवाली त्योहार के दूसरे या तीसरे दिन आईटी कंपनियों में काम करने वाले युवा यात्री पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए वापस जाते हैं। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने 23 से 27 तारीख तक का किराया 14,781 से लेकर 21,451 रुपये तक कर दिया है। इस तरह एयरलाइंस नागपुर से मुंबई कंपनियां दिवाली के बहाने बेस रेट से तीन से चार गुना तक किराया वसूल रही हैं।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता